{"_id":"67f604b3e24fa98bd7064c75","slug":"cm-bhagwant-mann-will-foundation-stone-of-milkfed-expansion-project-in-amritsar-1200-youth-get-employment-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"1200 युवाओं को नौकरी: अमृतसर में मिल्कफेड विस्तार परियोजना का नींव पत्थर रखेंगे सीएम, बरनाला में वृद्धाश्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1200 युवाओं को नौकरी: अमृतसर में मिल्कफेड विस्तार परियोजना का नींव पत्थर रखेंगे सीएम, बरनाला में वृद्धाश्रम
Wed, 09 Apr 2025 10:55 AM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 09 Apr 2025 10:55 AM IST
सार
पंजाब के अमृतसर में आज 1200 युवाओं को रोजगार की शुरुआत हो रही है। क्योंकि पंजाब सरकार की तरफ से अमृतसर में मिल्कफेड विस्तार परियोजना शुरू की जा रही है और सीएम मान इसका शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
भगवंत मान
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब सरकार की तरफ से बुधवार को कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतसर में 135 करोड़ रुपये की मिल्कफेड विस्तार परियोजना नींव पत्थर रखेंगे। इस प्रोजेक्ट से किसानों को 370 करोड़ रुपये का फायदा होगा। इस परियोजना से युवाओं को भी लाभ होगा। क्योंकि परिजना शुरू होने से युवाओं को 1200 नई नौरकियां मिलेंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा मान सरकार की तरफ से बुजुर्गों को तोहफा भी मिलेगा। क्योंकि बरनाला के तपा में वृद्धाश्रम खोला जा रहा है। बुधवार को मंत्री डॉ. बलजीत कौर बाबा फूल सरकारी वृद्ध आश्रम का उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा मंत्री हॉस्टल ब्लॉक में आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों से भी मुलाकात करेंगी। बुजुर्गों को ऐनके, पेंशन/सीनियर सिटीजन कार्ड भी सौंपेंगे जाएंगे। वृद्ध आश्रम के बाहर मेगा हेल्थ चेकअप कैंप में भी लगाया जाएगा। शिविर में जनरल चेकअप के साथ और भी कई तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
लुधियाना में 200 फुट कंक्रीट रोड का शिलान्यास
पंजाब की आप सरकार की तरफ से लुधियाना वासियों को भी तोहफा मिलेगा। लुधियाना में 200 फुट कंक्रीट रोड का आज नींव पत्थर रखा जाएगा। इसका शिलान्यास सांसद संजीव अरोड़ा करेंगे। 200 करोड़ की लागत से यह रोड तैयार होगा। कार्यक्रम में मंत्री हरदीप मुंडिया भी शामिल होंगे। मलेरकोटला रोड से सिद्धवां कनाल तक 200 फुट रोड का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन