फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CM Bhagwant Mann on Sangrur Visit Today Foundation Stone of Sports Stadium in Satoj

सीएम मान संगरूर दौरे पर: सतौज में रखा स्पोर्ट्स स्टेडियम का नींव पत्थर, कहा-खेतों तक पहुंचेगा नहरी पानी

Thu, 30 Apr 2026 02:23 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 30 Apr 2026 02:23 PM IST
सार

सीएम मान जनगणना के 'स्व-गणना' फेस की शुरुआत करेंगे। मान गांव कौहरियां में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann on Sangrur Visit Today Foundation Stone of Sports Stadium in Satoj
सीएम ने सताैज में खेल स्टेडियम का नींव पत्थर रखा। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को अपने पैतृक गांव सतौज पहुंचे। सीएम ने जहां गांव में नए खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया, वहीं विरोधियों को भी कड़ा संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बेअदबी के दोषियों को अब किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, इसके लिए सरकार ने ऐतिहासिक कानून बना दिया है, जिसके तहत दोषियों को उम्रकैद काटनी होगी।

विज्ञापन

 
स्टेडियम का नींव पत्थर रखने के बाद सार्वजनिक स्थल पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि मैं यहां मुख्यमंत्री की हैसियत से नहीं, बल्कि इस मिट्टी के बेटे के नाते आता हूं। सतौज ने मुझे हमेशा ठंडी हवा का अहसास करवाया है। अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए मैं बार-बार यहां खिंचा चला आता हूं। सीएम ने कहा कि सरकार ने हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए कमर कस ली है।उन्होंने इच्छा जताई कि उन्हें सबसे ज्यादा खुशी तब होगी जब सतौज का गिरता भूजल स्तर फिर से ऊपर आएगा।
विज्ञापन


मान ने कहा कि इस इलाके के पास पंजाब की मुख्तियारी भी है और खजाने की चाबी भी, इसलिए विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

बेअदबी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कोई भी दोषी कानून की गिरफ्त से बच नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा कानून बनाया है कि बेअदबी करने वालों को ताउम्र जेल में रहना होगा। अब मानसिक परेशानी का बहाना बनाकर कोई बच नहीं सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि परमात्मा ने एक जिंदगी दी है और वह इसे ईमानदारी व निष्ठा से पंजाब की सेवा में लगाना चाहते हैं। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि विरोधी दल के लोग बहकाने की कोशिश करेंगे, लेकिन सतौज के लोगों को उनके झांसे में नहीं आना है, क्योंकि यहां उन्हें कभी वोट मांगने की जरूरत नहीं पड़ी। इस मौके पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed