फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CM Bhagwant Mann on election tour in Punjab, will hold meetings in Chabbewal and Dera Baba Nanak

Punjab: चुनावी दौरे पर सीएम भगवंत मान, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक में करेंगे बैठकें; धान लिफ्टिंग में आई तेजी

Sun, 27 Oct 2024 10:43 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर/गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर/गुरदासपुर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 27 Oct 2024 10:43 AM IST
सार

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के निरंतर प्रयासों से राज्य में लिफ्टिंग की प्रक्रिया ने तेज़ रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 6 दिनों में लिफ्टिंग में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है।

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann on election tour in Punjab, will hold meetings in Chabbewal and Dera Baba Nanak
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज विधानसभा हल्का चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक में चुनावी बैठकें करेंगे। मुख्यमंत्री होशियारपुर के हलका चब्बेवाल के अधीन गांव महतियाना में सभा को संबोधित करेंगे और बाद में गुरदासपुर के हलका डेरा बाबा नानक के अधीन कलानौर में जनसभा करेंगे।

विज्ञापन

लिफ्टिंग में आई तेज़ी: मुख्यमंत्री के प्रयासों से सुधार
मुख्यमंत्री भगवंत मान के निरंतर प्रयासों से राज्य में लिफ्टिंग की प्रक्रिया ने तेज़ रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 6 दिनों में लिफ्टिंग में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। 21 अक्तूबर को जहां लिफ्टिंग का आंकड़ा 1.39 लाख मीट्रिक टन था, वहीं 26 अक्तूबर तक यह बढ़कर 3.83 लाख मीट्रिक टन (LMT) हो गया है। हर रोज़ लिफ्टिंग में तेज़ी देखी जा रही है, जिससे किसानों और व्यापारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

पिछले 6 दिनों का लिफ्टिंग डेटा:

  • 21 अक्तूबर: 139172 MT
  • 22 अक्तूबर: 231124 MT
  • 23 अक्तूबर: 204129 MT
  • 24 अक्तूबर: 262890 MT
  • 25 अक्तूबर: 282055 MT
  • 26 अक्तूबर: 383146 MT

आज 2169 मिलर्स लिफ्टिंग प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के इन प्रयासों से राज्य में खाद्यान्न की लिफ्टिंग प्रक्रिया को तेजी मिली है, जिससे कृषि और खाद्य वितरण से जुड़े लोगों को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed