{"_id":"68adcfbd04b8476ee6034e5c","slug":"cm-bhagwant-mann-in-chennai-he-said-explore-possibilities-of-implementing-cm-breakfast-scheme-in-punjab-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: क्या है सीएम ब्रेकफास्ट स्कीम?, तमिलनाडु की तर्ज पर पंजाब में लागू होगी योजना; चेन्नई पहुंचे सीएम मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: क्या है सीएम ब्रेकफास्ट स्कीम?, तमिलनाडु की तर्ज पर पंजाब में लागू होगी योजना; चेन्नई पहुंचे सीएम मान
Tue, 26 Aug 2025 08:46 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 26 Aug 2025 08:46 PM IST
सार
तमिलनाडु की तर्ज पर पंजाब में भी सीएम ब्रेकफास्ट स्कीम को लागू किया जा सकता है। इसके लिए पंजाब सरकार संभावनाएं तलाशेंगी। यह बात मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चेन्नई दौरे के दौरान कही है।
विज्ञापन
चेन्नई दौरे पर सीएम भगवंत मान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की कि तमिलनाडु की तर्ज पर मुख्यमंत्री ब्रेकफास्ट स्कीम को पंजाब में लागू करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। सीएम शहरी क्षेत्रों में इस योजना के विस्तार की शुरुआत के लिए बतौर मुख्यातिथि तमिलनाडु गए हुए हैं। इस योजना के तहत अब तमिलनाडु के शहरी क्षेत्रों के सभी सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्रों को सुबह का भोजन प्रदान किया जाएगा। इस दौरान मान ने तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के साथ बच्चों को भोजन भी परोसा।
विज्ञापन
चेन्नई में संबोधित करते हुए मान ने कहा कि पंजाब मंत्रिमंडल अब पंजाब में भी इसी तरह की पहल शुरू करने पर विचार करेगा। ऐसी जन कल्याणकारी पहल समय की मांग हैं, विशेष रूप से दबे-कुचले और हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए ऐसी योजनाओं की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) ने हमेशा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता दी है और अब विभिन्न राजनीतिक दल इन क्षेत्रों को अपने चुनावी घोषणापत्रों में भी प्रमुखता दे रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने सामाजिक और शैक्षिक सुधारों के लिए तमिलनाडु के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि ''नाश्ता योजना'' को एक और ऐतिहासिक कदम के रूप में याद किया जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब में प्रगति का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वस्तरीय शिक्षा के लिए सरकारी स्कूलों को ''स्कूल ऑफ एमिनेंस'' में बदला जा रहा है। शिक्षा में प्रदर्शन के मामले में पंजाब ने भारत के राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में केरल को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तमिलनाडु सरकार की तरह पंजाब सरकार भी लोगों की सेवा के लिए मिशनरी भावना के साथ काम कर रही है। राज्य सरकार लोगों के सहयोग से ''रंगला पंजाब'' बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने एमके स्टालिन को पंजाब आने का निमंत्रण दिया। तंज कसते हुए मान ने कहा कि देश को ''जुमलागिरी का उस्ताद'' चला रहा है, जो लगातार लोगों को गुमराह कर रहा है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में स्कूल बंद: भारी बारिश की चेतावनी, बाढ़ का खतरा... उफान पर सतलुज, ब्यास और रावी, आठ जिलों में अलर्ट