Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CM Bhagwant Mann handed over appointment letters to 271 youth in Chandigarh

मिशन रोजगार: सीएम मान ने 271 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ईमानदारी के साथ कर्तव्य का निर्वाह करें

Wed, 20 Aug 2025 05:08 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 20 Aug 2025 05:08 PM IST
सार

पंजाब सरकार का मिशन रोजगार जारी है। इसके तहत बुधवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विभिन्न विभागों में 271 नव नियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann handed over appointment letters to 271 youth in Chandigarh
नौकरी पाने वाले युवाओं से साथ सीएम मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान ने सरकार की तरफ से चलाए जा रहे मिशन रोजगार के तहत बुधवार को 271 युवाओं को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे। नौकरी पाने वाले नौजवानों को पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में मिली सरकारी नौकरियां दी गई हैं। यह आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित लोकल बॉडी विभाग में किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने युवाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य का निर्वाह करें।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में पंजाब सरकार ने 55 हजार से ज्यादा युवक-युवतियों को सरकारी नौकरी देकर उनके घरों में खुशियां लाई हैं। मिशन रोजगार का यह सफर इसी तरह आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 271 और परिवारों के सपने पूरे हुए। पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं, जिससे वे पंजाब सरकार परिवार का हिस्सा बन गए। सीएम ने सभी को उनकी नई शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी गईं और कहा कि पंजाब सरकार परिवार में सभी का हार्दिक स्वागत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed