फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CM Bhagwant Mann 10-day visit to Japan

विदेश दौरे पर सीएम मान: 10 दिन तक जापान में रहेंगे, पंजाब में निवेश के लिए कंपनियों को करेंगे प्रोत्साहित

Mon, 01 Dec 2025 10:58 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 01 Dec 2025 10:58 AM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज से जापान दौरे पर हैं। सीएम मान 10 दिन तक जापान में ही रहेंगे। मान जापानी कंपनियों को पंजाब में निवेश के लिए प्रोत्साहि करेंगे। 

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann 10-day visit to Japan
सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार से 10 दिन के लिए जापान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जापान की शीर्ष कंपनियों को पंजाब में निवेश और उद्योगपतियों को राज्य सरकार की तरफ से आयोजित की जाने वाली इंडस्ट्रियल समिट के लिए आमंत्रित करेंगे। मान का उद्योगों के विस्तार और नई तकनीक लाने पर भी जोर रहेगा। 

विज्ञापन


इससे पहले जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ सीएम मान बैठकें भी कर चुके हैं। पंजाब सरकार जापान के साथ उन्नत निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, नवीकरणीय ऊर्जा और वैश्विक सेवाओं जैसे प्रमुख क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी पर काम करना चाहती है। 
विज्ञापन


मान ने जापानी दूतावास, जेट्रो, जेसीसीआईआई और भारत भर में कार्यरत 25 से अधिक प्रमुख जापानी कंपनियां जैसे पैनासोनिक, सुमितोमो, निप्पॉन, एनईसी, टोयोटा आदि के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक की थी और प्रदेश में निवेश के लिए जापानी कंपनियों को प्रोत्साहित किया था। मान ने कहा है कि सरकार का उद्देश्य युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने के साथ-साथ निवेशकों के लिए स्थिर और विश्वसनीय वातावरण सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed