{"_id":"6af6d996172227d8cb0af475","slug":"chandigarh-municipal-corporation-election-aap-on-ticket-allocation-first-list-today-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: आप का टिकट मंथन तेज, पहली सूची आज; मौजूदा पार्षदों को दोबारा मिल सकता है मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: आप का टिकट मंथन तेज, पहली सूची आज; मौजूदा पार्षदों को दोबारा मिल सकता है मौका
Fri, 13 Nov 2026 03:04 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 13 Nov 2026 03:04 PM IST
सार
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। पार्टी प्रत्येक वार्ड में संभावित उम्मीदवारों की जीत की स्थिति का आकलन कर रहा है। टिकट वितरण के लिए पार्टी के प्रति निष्ठा, उम्मीदवार की लोकप्रियता, चुनाव जीतने की क्षमता और सर्वे रिपोर्ट को प्रमुख आधार बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम
- फोटो : फाइल
विस्तार
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी के चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक हो रही है। बैठक में पार्टी के प्रधान विजय पाल और प्रधान हरदीप सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं। बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव की रणनीति और वार्डवार उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जा रही है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी शुक्रवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। पहली सूची में करीब 10 उम्मीदवारों के नाम शामिल होने की संभावना है।
माैजूदा पार्षदों को पहली सूची में मिल सकती है जगह
सूत्रों के मुताबिक, पहली सूची में पार्टी के मौजूदा पार्षदों को प्राथमिकता मिलने की संभावना है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि जिन पार्षदों ने अपने वार्ड में सक्रियता बनाए रखी है और जिनकी क्षेत्र में पकड़ मजबूत है, उन्हें दोबारा मौका दिया जा सकता है। इसी आधार पर पहली सूची में सभी मौजूदा पार्षदों के नाम शामिल होने की चर्चा है।
विज्ञापन
इन वार्डों से संभावित उम्मीदवारों के नाम
पार्टी की ओर से जारी जानकारी और राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, छह वार्डों में संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं।
वार्ड संभावित उम्मीदवार
वार्ड नंबर 1 दिलदार सिंह
वार्ड नंबर 21 गुरप्रीत
वार्ड नंबर 22 अंजू कटयाल
वार्ड नंबर 23 ओंकार सिंह औलख
वार्ड नंबर 25 राधिका ढींगरा
वार्ड नंबर 30 सतनाम कौर
हालांकि, इन नामों पर अंतिम मुहर पार्टी की कोर कमेटी और शीर्ष नेतृत्व की सहमति के बाद ही लगेगी। पार्टी की ओर से अभी इन्हें आधिकारिक उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है।
पहली सूची के बाद दूसरे वार्डों पर होगा फैसला
नगर निगम चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए आप सभी वार्डों में मजबूत प्रत्याशियों को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। पहली सूची जारी होने के बाद शेष वार्डों के उम्मीदवारों को लेकर भी मंथन तेज होगा। पार्टी नेतृत्व सर्वे और स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखकर टिकटों का अंतिम फैसला करेगा।
इस पूरी कवायद को आगामी नगर निगम चुनाव के लिए आप की चुनावी तैयारियों के अहम चरण के तौर पर देखा जा रहा है।