फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CBI Probes Mohali, Kurali Drug Factories Over Alleged Supply of Intoxicating Medicines to Mansa

झोटा की हत्या: मोहाली, कुराली की दवा फैक्टरी सीबीआई के रडार पर, यहीं से मानसा भेजी जाती थी नशीली दवाओं की खेप

Fri, 23 Oct 2026 09:51 AM IST
Sharukh Khan भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 23 Oct 2026 09:51 AM IST
सार

परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले की जांच कर रही सीबीआई के रडार पर मोहाली, कुराली की दवा फैक्टरियां पर हैं, यहीं से नशीली दवाओं की खेप मानसा भेजी जाती थी। ड्रग इंस्पेक्टर नरेश कुमार समेत अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

विज्ञापन
CBI Probes Mohali, Kurali Drug Factories Over Alleged Supply of Intoxicating Medicines to Mansa
झोटा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले की जांच कर रही सीबीआई अब नशीली दवाओं की आपूर्ति के नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार, मोहाली और कुराली स्थित दो दवा फैक्ट्रियां जांच एजेंसी के रडार पर हैं। 
विज्ञापन


मामले के आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक अश्वनी कुमार ने पुलिस पूछताछ में दवाओं की खेप मोहाली से मंगवाने की बात कही थी। अब इन फैक्ट्रियों में दवाओं के उत्पादन और आपूर्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos

सूत्रों का दावा है कि इन फैक्ट्रियों से मानसा में नशीली दवाओं की आपूर्ति होती थी। सीबीआई यह पता लगाने में जुटी है कि दवाएं किन माध्यमों से मानसा पहुंचती थीं और इस नेटवर्क में किन लोगों की भूमिका थी। मानसा में 13 अक्तूबर को अश्वनी कुमार पर झोटा की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा था। 
विज्ञापन

उत्पादन और बिक्री रिकॉर्ड की पड़ताल
सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई फैक्टरी संचालकों और उनके साझेदारों से उत्पादन और बिक्री का रिकॉर्ड मांग सकती है। जांच में यह मिलान किया जाएगा कि कितनी दवाओं का उत्पादन हुआ, उनकी आपूर्ति किन वितरकों और मेडिकल स्टोरों को की गई और बिक्री के लिए कौन-से बिल जारी किए गए। इससे नियमों के उल्लंघन के जरिए दवाओं की आपूर्ति किए जाने का पता लगाने में मदद मिल सकती है।
 
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर की भूमिका भी जांच के दायरे में
मामले में ड्रग इंस्पेक्टरों और अन्य अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है। सूत्रों के अनुसार, निलंबित ड्रग इंस्पेक्टर नरेश कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। अश्वनी कुमार के मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित होने के बाद कथित तौर पर कम समय में बहाल होने की परिस्थितियों की भी जांच की जा सकती है।

13 अक्तूबर को हुई थी हत्या
मानसा के एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्तूबर को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक अश्वनी कुमार और उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झोटा की हत्या के बाद पूरे पंजाब में आक्रोश फैल गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed