फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Case registered clean chit regarding CM Bhagwant Mann controversial video Bikram Majithia

Punjab: सीएम मान की विवादित वीडियो को क्लीन चिट देने वालों पर केस दर्ज, बिक्रम मजीठिया ने सरकार को घेरा

Wed, 24 Jun 2026 08:27 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 24 Jun 2026 08:27 AM IST
सार

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कुछ दिन पहले कथित विवादित वीडियो के संबंध में फॉरेंसिक रिपोर्टों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ हुकमनामा जारी किया था। सीएम ने वीडियो को फर्जी बताते हुए आरोपों को खारिज किया था। 

विज्ञापन
Case registered clean chit regarding CM Bhagwant Mann controversial video Bikram Majithia
बिक्रम मजीठिया और भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से जुड़े कथित विवादित वीडियो को क्लीन चिट देने के लिए फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट तैयार कराने के आरोप में गुरुग्राम पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। 
विज्ञापन


डीएलएफ सेक्टर-29 थाना में दर्ज प्राथमिकी के बाद अपराध शाखा सेक्टर-40 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने कथित षड्यंत्र के तहत वीडियो को लेकर फर्जी फॉरेंसिक एवं साइबर विश्लेषण रिपोर्ट तैयार करवाई।
विज्ञापन

पंजाब में गरमाई सियासत

वहीं अब इस पर पंजाब में एक बार फिर सियासत गरमा गई है। अकाली भाजपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे बिक्रम सिंह मजीठिया ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की वीडियो से जुड़ी फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करने के मामले में गुरुग्राम में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अरुण महेंद्रू और अंकित को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजीठिया के अनुसार एफआईआर में पंजाब सरकार के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत का भी उल्लेख है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा पहले करवाई गई जांच को गलत साबित करने के लिए कथित रूप से फर्जी रिपोर्ट तैयार की गई। उन्होंने कहा कि सच्चाई जल्द सामने आएगी।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में मजीठिया ने कुछ सीसीटीवी फुटेज और व्हाट्सएप चैट का हवाला देते हुए दावा किया कि इसमें एक वरिष्ठ अधिकारी की भूमिका और भुगतान से जुड़ी जानकारी सामने आई है। हालांकि इन दस्तावेजों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

मजीठिया ने हरियाणा सरकार और केंद्रीय एजेंसियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है ताकि कथित साजिश का सच सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed