{"_id":"6a3398c452cabbf39b065e6b","slug":"case-regarding-fake-video-of-cm-bhagwant-mann-aap-claims-investigation-conducted-from-1191-angles-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम मान की फर्जी वीडियो मामला: आप का दावा-हमने 1191 एंगल से करवाई जांच, Viral Video में भगवंत मान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम मान की फर्जी वीडियो मामला: आप का दावा-हमने 1191 एंगल से करवाई जांच, Viral Video में भगवंत मान नहीं
Thu, 18 Jun 2026 12:35 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:35 PM IST
सार
आप ने कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नहीं है। जांच के दौरान वीडियो के कुल 1191 फ्रेम का तकनीकी विश्लेषण किया गया। जांच में चेहरे, कद और शारीरिक बनावट में स्पष्ट अंतर पाया गया।
विज्ञापन
वित्तमंत्री हरपाल चीमा
- फोटो : ANI
विस्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की फर्जी वीडियो मामले में सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री मान की फर्जी वीडियो को पंथ के खिलाफ सबसे बड़ी साजिश बताया है।
विज्ञापन
आप ने कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नहीं है। जांच के दौरान वीडियो के कुल 1191 फ्रेम का तकनीकी विश्लेषण किया गया। जांच में चेहरे, कद और शारीरिक बनावट में स्पष्ट अंतर पाया गया। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की लंबाई करीब 5 फुट 10 इंच आंकी गई है, जबकि मान की लंबाई 5 फुट 8 इंच है जिस में दोनों के बीच स्पष्ट अंतर मिला। साइड और बैक प्रोफाइल भी मुख्यमंत्री से मेल नहीं खाती। शरीर की बनावट, कंधों और पोश्चर में भी बड़ा अंतर मिला। दोनों फॉरेंसिक रिपोर्ट में पहचान का मेल नहीं मिला। रिपोर्ट में साफ हुआ कि वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मुख्यमंत्री भगवंत मान नहीं है।
विज्ञापन
पार्टी ने कहा कि पंथ के खिलाफ इस तरह की साजिश रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों को दुनिया के किसी भी कोने से ढूंढकर पकड़कर लाया जाएगा। इस गंदी साजिश के पीछे शामिल हर शख्स को कानून के कटघरे में लाने का दावा किया गया है। पंथ विरोधी ताकतों के खिलाफ मान सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन