फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Case of transporting dead body in garbage vehicle sanitary inspector suspended

शव को कचरा वाहन में ले जाने का मामला: फगवाड़ा का सेनेटरी इंस्पेक्टर निलंबित, पंजाब सरकार ने की कार्रवाई

Fri, 21 Nov 2025 07:52 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Nov 2025 07:52 AM IST
सार

फगवाड़ा स्थानीय सिविल अस्पताल से एक लावारिस लाश का अंतिम संस्कार करने के लिए शव को कूड़े वाली गाड़ी में ले जाया गया था। मामले के सामने आने के बाद सरकार ने कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Case of transporting dead body in garbage vehicle sanitary inspector suspended
कचरे की गाड़ी में शव रखते निगम कर्मी - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

फगवाड़ा में लावारिस शव को कचरा वाहन में ले जाने के मामले में पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने इस मामले में सेनेटरी इंस्पेक्टर हितेश कुमार को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्थानीय निकाय विभाग के संज्ञान में यह मामला आया था कि कचरे की गाड़ी में अस्पताल से श्मशान घाट लावारिस शव ले जाया गया जिसके चलते ही विभाग ने यह कार्रवाई की है। मामले में जांच जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। निलंबन के दौरान सेनेटरी इंस्पेक्टर हितेश को जालंधर नगर निगम में रिपोर्ट करना होगा। स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक कुलवंत की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


फगवाड़ा के नगर निगम कर्मियों द्वारा लावारिस शव का अंतिम संस्कार करने के लिए कचरे वाली गाड़ी में डाल कर ले जाने का मामला सामने आया था। निगम कर्मचारियों ने बताया कि निगम द्वारा लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने ले जाने के लिए कचरे वाली गाड़ी का ही इस्तेमाल किया जाता है। निगम के पास कोई शव वाहन नहीं है और यह बात निगम के उच्चाधिकारियों को भी पता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed