फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Car hit scooty both riders along with scooty fell into canal one died

Punjab: कार की टक्कर से स्कूटी समेत नहर में जा गिरे दोनों सवार, पानी में बहे, लोगों ने निकाला, एक की मौत

Tue, 26 Aug 2025 07:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (होशियारपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (होशियारपुर) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 26 Aug 2025 07:16 PM IST
सार

गांव लंगेरी निवासी सतनाम सिंह उर्फ सत्ती और डीजे का काम करने वाले थाना माहिलपुर के गांव बघौरा निवासी राजिंदर सिंह स्कूटी पर सवार होकर जालंधर जा रहे थे। जब वे कोटफतूही पहुंचे तो उन्हें एक कार न टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Car hit scooty both riders along with scooty fell into canal one died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के होशियारपुर के गढ़शंकर में मंगलवार को कार और स्कूटी की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कार की टक्कर से स्कूटी सवार दोनों व्यक्ति साथ बहती नहर में गिर गए और पानी में बह गए। घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे कोटफतूही स्टेशन पर बिस्त दोआब नहर के पास हुई। कार की टक्कर से स्कूटी भी नहर में जा गिरी। स्कूटी सवार दोनों व्यक्तियों को लोगों ने बाहर निकाला, लेकिन इनमें से एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सतनाम सिंह उर्फ सत्ती के तौर पर हुई है। दूसरा राजिंदर सिंह घायल है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव लंगेरी निवासी सतनाम सिंह उर्फ सत्ती और डीजे का काम करने वाले थाना माहिलपुर के गांव बघौरा निवासी राजिंदर सिंह स्कूटी पर सवार होकर जालंधर जा रहे थे। जब वे कोटफतूही पहुंचे तो उन्हें एक कार न टक्कर मार दी। कार को गांव पंचनंगल निवासी आकाश चला रहा था। कार की टक्कर से दोनों व्यक्ति स्कूटी समेत नहर में गिर गए। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रखवा दिया है, जबकि दुर्घटना में शामिल वाहनों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इस नहर किनारे पर रेलिंग न होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं और कई लोग इसमें अपनी जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसा में कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
मानसा के बुढलाडा में बरेटा-बुढलाडा हाईवे पर गांव दातेवास के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरदीप सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी गांव फुलूवाला के तौर पर हुई है। वहीं आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। 

हादसे के बाद घायल हरदीप सिंह को सिविल अस्पताल बुढलाडा लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत के चलते दूसरे अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना के विरोध में गांव वासियों ने कार सवार खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने आगे धरना दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed