Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Calibrated meters installed in Punjab Mandis to measure moisture

पंजाब की मंडियों में लगेंगे कैलिब्रेट मीटर: मंत्री खुड्डियां व भुल्लर के साथ आढ़तियों की बैठक, मांगों पर चर्चा

Tue, 26 Aug 2025 09:01 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 26 Aug 2025 09:01 PM IST
सार

पंजाब की दाना मंडियों में कैलिब्रेट मीटर लगाए जाएंगे। यह फैसला पंजाब के आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों व कैबिनेट मंत्री खुड्डियां व भुल्लर के साथ हुई बैठक में लिया गाय है। 

विज्ञापन
Calibrated meters installed in Punjab Mandis to measure moisture
आढ़तियों के साथ बैठक के दौरान मौजूद कैबिनेट मंत्री खुड्डियां व भुल्लर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धान की खरीफ खरीद सीजन से पहले सुचारु खरीद कार्यों को सुनिश्चित करने के लिए पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां की अध्यक्षता वाली मंत्रियों की समिति ने मंगलवार को फेडरेशन ऑफ आढ़ती एसोसिएशन, पंजाब के साथ बैठक की। इस दौरान उनकी जायज मांगों व समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


इस दौरान परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कालड़ा मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्रियों ने सभी मांगों और मुद्दों को ध्यान से सुना और समाधान का भरोसा दिया। एसोसिएशन की मुख्य मांग पर चर्चा करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि नमी के माप को मानकीकृत करने के लिए सभी अनाज मंडियों में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू), लुधियाना द्वारा कैलिब्रेट किए गए नमी मीटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


एसोसिएशन ने यह भी अनुरोध किया कि धान की फसल में नमी के प्रबंधन के लिए कंबाइन से कटाई का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया जाए। मंत्रियों ने भरोसा दिलाया कि सीजन शुरू होने से पहले मंडियों में सफाई, पीने का पानी, शेड, बिजली समेत सभी जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एसोसिएशन ने हाल ही में मंडी मजदूरी दरों में 10 प्रतिशत वृद्धि करने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार का आभार जताया। इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ अधिकारी डॉ. बसंत गर्ग (प्रबंधकीय सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण), रामवीर (सचिव, पंजाब मंडी बोर्ड), सोनाली गिरी (एमडी, पनसप), वरिंदर कुमार शर्मा (निदेशक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले) व संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: पंजाब में स्कूल बंद: भारी बारिश की चेतावनी, बाढ़ का खतरा... उफान पर सतलुज, ब्यास और रावी, आठ जिलों में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed