फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Calendar for state-level school sports competitions released.

Haryana: राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी, इस दिन से शुरू होंगे टूर्नामेंट; 3 नए खेल शामिल

Mon, 03 Aug 2026 10:48 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 03 Aug 2026 10:48 PM IST
सार

खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभाओं का चयन करना है।

विज्ञापन
Calendar for state-level school sports competitions released.
स्कूल खेल प्रतियोगिता का कैलेंडर जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 59वीं राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बार प्रतियोगिताओं में पहले से शामिल 30 खेलों के साथ वू-शू, मॉडर्न पेंटाथलॉन और स्क्वैश को भी जोड़ा गया है। अब कुल 33 खेलों में राज्य स्तरीय मुकाबले होंगे। इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिताएं 18 अगस्त से 12 सितंबर तक पांच चरणों में आयोजित होंगी। मेजबानी की जिम्मेदारी यमुनानगर, भिवानी, हांसी, झज्जर, अंबाला, गुरुग्राम, पानीपत, फरीदाबाद, जींद, सोनीपत, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रोहतक, हिसार, कैथल, करनाल, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और पलवल सहित विभिन्न जिलों को सौंपी गई है। विभिन्न खेलों में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं भाग लेंगे।
विज्ञापन


निदेशालय के अनुसार, अंडर-11 प्राथमिक विद्यालय प्रतियोगिताएं पहले जिला स्तर पर आयोजित की जाएंगी। सभी जिलों को 15 अगस्त से पहले ब्लॉक और जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य स्तरीय अंडर-11 प्रतियोगिताओं का आयोजन पानीपत में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई सूची में ओलंपिक और गैर-ओलंपिक दोनों श्रेणियों के खेल शामिल हैं। तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, हॉकी, कुश्ती, शूटिंग, तैराकी, बैडमिंटन, कबड्डी, क्रिकेट, योगासन और खो-खो जैसे खेलों के साथ पहली बार वू-शू, मॉडर्न पेंटाथलॉन और स्क्वैश में भी स्कूली खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य स्कूली खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभाओं का चयन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed