फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Businessman murdered in Lahoriya Mohalla in Punjab

पंजाब में व्यापारी की हत्या: दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम, तेजधार हथियारों से वार कर उतारा मौत के घाट

Mon, 14 Sep 2026 10:17 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, दसूहा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, दसूहा (पंजाब) Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 14 Sep 2026 10:17 PM IST
सार

गुलजार सिंह पर इससे पहले भी दो बार जानलेवा हमला हो चुका था। इनमें से एक घटना में हमलावरों ने उन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास भी किया था।

विज्ञापन
Businessman murdered in Lahoriya Mohalla in Punjab
गुलजार सिंह, मृतक दुकानदार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लहौरिया मोहल्ले में सोमवार शाम एक बुजुर्ग दुकानदार की तेजधार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुलजार सिंह पुत्र प्रह्लाद सिंह निवासी लहौरिया मोहल्ला, उड़मुड़, थाना टांडा के रूप में हुई है। वारदात के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार, गुलजार सिंह मोहल्ले में ही सीमेंट, बजरी और रेत की दुकान चलाते थे। 
विज्ञापन


हमलावरों ने तेजधार हथियार से किए कई वार 
सोमवार शाम करीब 4 बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति सीमेंट खरीदने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने गुलजार सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल गुलजार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावरों ने उन पर तेजधार हथियार से कई वार किए।
विज्ञापन

पहले भी व्यापारी पर हुआ था हमला 
बताया जा रहा है कि गुलजार सिंह पर इससे पहले भी दो बार जानलेवा हमला हो चुका था। इनमें से एक घटना में हमलावरों ने उन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास भी किया था, लेकिन वे अपने प्रयास में सफल नहीं हो सके थे। इसके बावजूद सोमवार को हुई इस वारदात में उनकी जान चली गई। गुलजार सिंह का एक बेटा विदेश में रहता है, जबकि वह अपनी पत्नी के साथ लहौरिया मोहल्ला स्थित अपने घर में रहते थे। 

पुलिस कर रही जांच 
वह अक्सर देर शाम तक अपनी दुकान पर मौजूद रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी टांडा दविंदर सिंह बाजवा और थाना टांडा की एसएचओ इंस्पेक्टर अमरजीत कौर पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुकान तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed