फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Budget 2025 Announcement of setting up day care cancer centers in all districts Punjab fight against cancer

Budget 2025: बजट में सभी जिलों में डे-केयर कैंसर केंद्र बनाने का एलान, पंजाब को कैंसर से जंग में मिलेगी मदद

Sat, 01 Feb 2025 10:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 Feb 2025 10:46 PM IST
सार

पंजाब में कैंसर से निपटने के लिए हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार की जरुरत है। कैंसर से मालवा क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित है। इसी तरह ब्रेस्ट व सर्वाइकल कैंसर की मृत्यु दर में भी तेजी से बढ़ोत्तरी होती जा रही है।

विज्ञापन
Budget 2025 Announcement of setting up day care cancer centers in all districts Punjab fight against cancer
Union Budget 2025 - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में पिछले कुछ समय से कैंसर घातक रूप धारण करता जा रहा है। खासकर मालवा क्षेत्र इससे बुरी तरह प्रभावित है। ब्रेस्ट व सर्वाइकल कैंसर की मृत्यु दर में भी तेजी से बढ़ोत्तरी होती जा रही है। 

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से संसद में पेश किए गए आम बजट में सभी जिलों में डे-केयर कैंसर केंद्र खोलने की घोषणा की गई है। वर्ष 2025-26 में 200 केंद्र स्थापित करने की योजना है। कैंसर से लड़ाई में पंजाब के लिए यह परियोजना बड़ी अहम है। इससे राज्य में कैंसर की समय पर स्क्रीनिंग व इलाज प्रदान करने में मदद मिलेगी। अभी फिलहाल स्क्रीनिंग में देरी के चलते ही कैंसर की मृत्यु दर में तेजी से बढ़ोत्तरी होती जा रही है।
विज्ञापन


हाल ही में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम ने संसद में एक रिपोर्ट पेश की थी, जिसके अनुसार पिछले 10 वर्षों में ब्रेस्ट कैंसर की 25.8 व सर्वाइकल कैंसर की मृत्यु दर में 26.26 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है, जिसने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसी तरह बजट में कैंसर समेत अन्य दुर्लभ बीमारियों के लिए 36 जीवन रक्षक दवाओं को बेसिक कस्टम डयूटी से पूरी तरह से छूट दे दी गई है। इससे प्रदेश में कैंसर के इलाज का बोझ कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर बढ़ने के प्रमुख कारण 

प्रदेश में कैंसर के मरीज बढ़ने का कोई एक कारण नहीं है, बल्कि इसके कई कारण है। इसी वजह से सरकार को भी कैंसर को कम करने के लिए काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ रहा है।

  • फसलों में हानिकारक कीटनाशकों का उपयोग
  • दूषित पानी व खाद्य पदार्थों में भारी मिलावट
  • खराब जीवनशैली, शारीरिक गतिविधि की कमी
  • महिलाओं में जल्दी मासिक धर्म, देरी से विवाह और जागरूकता की कमी।
  • सर्वाइकल कैंसर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस(एचपीवी) के संक्रमण के कारण होता है।


पंजाब में कैंसर की समय पर स्क्रीनिंग न होने के चलते ही मृत्यु दर में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। डे-केयर कैंसर केंद्र स्थापित होने से पहले तो स्क्रीनिंग बढ़ाने में मदद मिलेगी, क्योंकि इससे स्टाफ भी बढ़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर विशेष कैंप लगाए जा सकेंगे। साथ ही समय पर इलाज भी सुनिश्चित हो सकेगा। हर जिले में डे केंद्र होने से लोग खुद भी स्क्रीनिंग करवा सकेंगे। - श्रुति शर्मा, डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, पीजीआई सैटेलाइट सेंटर संगरूर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed