फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   British citizen Jaggi Johal acquitted by Moga court accused of target killing of Hindu leaders

Punjab: ब्रिटिश नागरिक जग्गी जाैहल मोगा की अदालत से बरी, हिंदू नेताओं की टारगेट किलिंग का था आरोपी

Thu, 06 Mar 2025 02:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 Mar 2025 02:30 PM IST
सार

जगतार सिंह जौहल 2017 से भारतीय जेल में बंद है। उस पर हिंदू नेताओं की टारगेट किलिंग में शामिल होने का आरोप है।

विज्ञापन
British citizen Jaggi Johal acquitted by Moga court accused of target killing of Hindu leaders
जग्गी जाैहल - फोटो : फाइल

विस्तार

मोगा की एक अदालत ने जग्गी जौहल को एक केस में बरी कर दिया है। जग्गी जौहल पंजाब में हिंदू नेताओं की टारगेट किलिंग का आरोपी है, जिस पर एनआईए जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जौहल पर डेरा प्रेमी गुरदीप की हत्या के अलावा आरएसएस के प्रमुख बिग्रेडियर जगदीश गगनेजा की हत्या का आरोप है।

जग्गी जौहल की गिरफ्तारी के बाद यूके में काफी शोर शराबा हुआ था। तत्कालीन पीएम जॉनसन ने उसके समर्थन में खुलकर स्टैंड लिया था। जगतार सिंह जौहल 2017 से भारतीय जेल में बंद है। उस पर हिंदू नेताओं की टारगेट किलिंग में शामिल होने का आरोप है। बोरिस जॉनसन के पत्र में जौहल को एक ब्रिटिश नागरिक बताकर कहा था कि वह भारतीय जेल में 'मनमाने ढंग से' बंद है। यूके के स्काॅटलैंड के रहने वाले जौहल को 2017 में भारत आने पर गिरफ्तार किया गया था। वह तिहाड़ जेल में बंद है। यूके के 70 सांसदों ने जग्गी का मामला जोरदार ढंग से उठाया था।
विज्ञापन


जग्गी 2 अक्तूबर 2017 को पंजाब आया था, उसकी 18 अक्तूबर को शादी हुई। उसका भाई गुरप्रीत व माता पिता शादी के बाद यूके चले गए। 4 नवंबर को जालंधर की रामामंडी से उसको गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए की जांच में पता चला कि आतंकी हरमिंदर मिंटू और हरदीप सिह ने यूरोप की यात्रा की थी। उनकी मुलाकात जौहल से हुई थी। जौहल सीधे तौर पर खालिस्तान लिबेरशन फोर्स से जुड़ा हुआ था। एसजीपीसी से लेकर अकाल तख्त साहब ने जग्गी जौहल के मामले में स्टैंड लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed