{"_id":"6a5f58d7ca10877b5e0a2ad6","slug":"bjp-victory-in-abohar-municipal-corporation-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहर नगर निगम में बीजेपी की जीत: पूजा बनीं मेयर, हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद दोबारा हुआ चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबोहर नगर निगम में बीजेपी की जीत: पूजा बनीं मेयर, हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद दोबारा हुआ चुनाव
Tue, 21 Jul 2026 05:02 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 21 Jul 2026 05:02 PM IST
सार
विवाद बढ़ने पर मामला पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंचा। कोर्ट में सुनवाई के बाद चुनाव प्रक्रिया को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए, जिसके परिणामस्वरूप मंगलवार को फाजिल्का डीसी कार्यालय में दोबारा मतदान कराया गया।
विज्ञापन
बीजेपी की जीत के बाद समर्थक खुश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अबोहर नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव मंगलवार को फाजिल्का स्थित डीसी कार्यालय में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। दोबारा कराई गई इस चुनाव प्रक्रिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीनों प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की। चुनाव परिणामों के अनुसार भाजपा की पूजा वधवा को अबोहर नगर निगम का नया मेयर चुना गया।
वहीं, धर्मवीर मलकट सीनियर डिप्टी मेयर और दीपक छपोला डिप्टी मेयर निर्वाचित हुए। यह चुनाव इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि इससे पहले 10 जुलाई को हुई चुनाव प्रक्रिया में आम आदमी पार्टी के गणेश सबलानियां को मेयर बनाए जाने की घोषणा की गई थी। उस समय भाजपा ने पूरी चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया था कि बहुमत होने के बावजूद उसके पार्षदों की अनदेखी कर नियमों के विपरीत मेयर का चुनाव कराया गया।
नगर निगम के कुल 50 सदस्यों में भाजपा के 28 पार्षद, आम आदमी पार्टी के 20 पार्षद, एक निर्दलीय और एक कांग्रेस का पार्षद है। भाजपा का दावा था कि स्पष्ट बहुमत उसके पास होने के बावजूद चुनाव प्रक्रिया में धांधली और धक्केशाही की गई, जिसके कारण उसने परिणाम का कड़ा विरोध हुआ।
विज्ञापन
विवाद बढ़ने पर मामला पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंचा। कोर्ट में सुनवाई के बाद चुनाव प्रक्रिया को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए, जिसके परिणामस्वरूप मंगलवार को फाजिल्का डीसी कार्यालय में दोबारा मतदान कराया गया। दोबारा हुई चुनाव प्रक्रिया में भाजपा ने अपना बहुमत साबित करते हुए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर तीनों पदों पर जीत हासिल कर ली। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के पूर्व प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ और विधायक संदीप जाखड़ ने इसे सच्चाई की जीत बताया।