{"_id":"697a1f308263b6e39902926c","slug":"bjp-raised-questions-on-punjab-cm-health-scheme-asking-where-budget-will-come-from-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सीएम सेहत योजना पर भाजपा ने उठाए सवाल, पूछा- जनता को बताएं, योजना के लिए बजट कहां से आएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सीएम सेहत योजना पर भाजपा ने उठाए सवाल, पूछा- जनता को बताएं, योजना के लिए बजट कहां से आएगा
Wed, 28 Jan 2026 08:07 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 28 Jan 2026 08:07 PM IST
सार
पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा कि आप सरकार को पंजाब के लोगों को यह बताना होगा कि योजना के लिए बजट कहां से आएगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में भाजपा नेताओं की प्रेसवार्ता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब के लोगों को स्पष्ट बताया जाए कि 10 लाख रुपये वाली सेहत योजना के लिए बजट कहां से आएगा। चुघ ने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तावित बजट नाकाफी है और यदि एक प्रतिशत परिवार भी योजना का लाभ उठाए तो बजट पूरा नहीं होगा।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में चुघ ने कहा कि यह योजना भ्रामक, अव्यवहारिक और केवल प्रचार आधारित है। योजना में सिर्फ 1 लाख रुपये का बीमा है और शेष 9 लाख रुपये का खर्च सरकार के कर्ज पर निर्भर है। उन्होंने पूछा कि यह 9 लाख रुपये कहां से आएंगे। चुघ ने योजना की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि गंभीर बीमारियों पर लागू कैंपिंग और शर्तें ऐसी हैं कि मरीज को या तो अधूरा इलाज मिलेगा या भारी रकम अपनी जेब से चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन
पंजाब की वित्तीय स्थिति पर बोलते हुए चुघ ने कहा कि राज्य पहले ही 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज में डूबा है और पिछले साल एक लाख करोड़ रुपये और कर्ज लिया गया। कई विभागों के कर्मचारियों को वेतन व डीए का भुगतान नहीं हुआ। ऐसे हालात में यह योजना कैसे लागू होगी, यह बड़ा सवाल है। चुघ ने आरडीएफ फंड पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पुराने आरडीएफ फंड का उपयोगिता सर्टिफिकेट केंद्र को नहीं भेजा, इसलिए फंड का बकाया रुका हुआ है। सरकार इस मामले में जनता को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन