{"_id":"69c3cd091839ccdd6c08e6d2","slug":"bjp-leader-roopa-sohana-receives-death-threat-ransom-of-rs-5-crore-demanded-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राणा बलाचौरिया जैसा हाल करेंगे': BJP नेता को जान से मारने की धमकी; पांच करोड़ मांगे, 10 दिन पहले हटाई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'राणा बलाचौरिया जैसा हाल करेंगे': BJP नेता को जान से मारने की धमकी; पांच करोड़ मांगे, 10 दिन पहले हटाई सुरक्षा
Wed, 25 Mar 2026 05:25 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: Ankesh Kumar
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:25 PM IST
सार
पंजाब के मोहाली में भाजपा नेता रूपा सोहाना को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इतना ही नहीं कॉल करने वाले ने उनसे पांच करोड़ रंदगारी भी मांगी है।
विज्ञापन
जानकारी देते भाजपा नेता रूपा सोहाना।
- फोटो : संवाद
विस्तार
समाजसेवी, कबड्डी प्रमोटर और भाजपा नेता रूपा सोहाना को पिछले कई दिनों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। रूपा सोहाना ने बताया कि उन्हें विभिन्न इंटरनेशनल नंबरों से कॉल आ रही हैं, जिनमें उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की जा रही है। धमकी देने वालों ने रुपये न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
बुधवार को मोहाली में प्रेस कांफ्रेस के दौरान रूपा सोहाना ने बताया कि उन्होंने हाल ही में भाजपा जॉइन की है, जिसके बाद से धमकियों का सिलसिला और तेज हो गया है। जब उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया, तो आरोपियों ने उनके पार्षद दोस्त और उसकी पत्नी के नंबरों पर भी कॉल करना शुरू कर दिया। कॉल करने वाले खुद को खतरनाक बताते हुए राणा बलाचौरिया और चिन्नी कुब्बाहेड़ी जैसा हाल करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
रूपा सोहाना ने यह भी बताया कि स्पेशल डीजीपी सुरक्षा, पंजाब द्वारा 31 मार्च तक एसएसपी मोहाली को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पत्र लिखा गया था, जिसके बाद उन्हें एक सुरक्षा कर्मी दिया गया। लेकिन यह सुरक्षा कर्मी तय समय से लगभग 10 दिन पहले ही वापस ले लिया गया, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन
रूपा ने कहा कि वह एक आम इंसान हैं और प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ-साथ कबड्डी को प्रमोट करते हैं। उन्होंने कई बार जिला पुलिस प्रमुख से गुहार लगाई है, लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई। इस पूरे मामले के चलते उनका परिवार डर के माहौल में जीने को मजबूर है।