फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   BJP has nominated Harjeet Singh Sandhu for Tarn Taran by-election

तरनतारन उपचुनाव: भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार, हरजीत सिंह संधू पर खेला दांव, शिअद उतार चुकी है प्रत्याशी

Thu, 14 Aug 2025 08:15 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 14 Aug 2025 08:15 PM IST
सार

तरनतारन की विधायक सीट डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हो गई है। सोहल ने 27 जून 2025 को कैंसर के चलते अमृतसर के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। अब इस सीट पर उपचुनाव होने हैं। 

विज्ञापन
BJP has nominated Harjeet Singh Sandhu for Tarn Taran by-election
हरजीत सिंह संधू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के तरनतारन उपचुनाव के लिए सियासी दलों ने कमर कस ली है। इसी सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा ने उपचुनाव के लिए हरजीत सिंह संधू को प्रत्याशी बनाया है। संधू 2007 में यूथ अकाली दल के साथ जुड़े थे, जिसके बाद वर्ष 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। संधू कृषि व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। उनका ईंटों का भट्ठा भी है। उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन में किया है।

विज्ञापन


सभी दलों के लिए तरनतारन चुनाव अहम है, क्योंकि बॉर्डर बेल्ट की इस सीट पर सभी की नजर है। इसके बाद 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव भी होना है जिसके चलते सभी दल इस सीट पर जीत के लिए पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) तरनतारन उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। शिअद ने आजाद ग्रुप की मुखिया प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अभी तक इस सीट से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है।
विज्ञापन


डॉ. कश्मीर सिंह सोहल की मृत्यु के बाद खाली हुई सीट
तरनतारन की विधायक सीट डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हो गई है। सोहल ने 27 जून 2025 को कैंसर के चलते अमृतसर के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 66 वर्ष के थे। वे 2022 चुनाव में पहली बार विधायक बने थे। उनकी मृत्यु के बाद इस सीट पर 6 महीने के भीतर उपचुनाव कराने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली दल वारिस पंजाब दे भी लड़ेगी चुनाव
बता दें कि खालिस्तान समर्थक एवं खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे, ने भी तरनतारन उपचुनाव लड़ने का फैसला लिया है। अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह कुछ दिन पहले कहा था कि पार्टी ने फैसला लिया है कि उपचुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जिंबाब्वे के छात्र पर हमला: स्कोडा में आए थे आरोपी, गुरु काशी यूनिवर्सिटी का सिक्योरिटी गार्ड निकला मास्टरमाइंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed