फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bikram Majithia to appear in Mohali today Vigilance raid on Majithia properties in Himachal

मजीठिया को भेजा जेल: मोहाली में पेशी, प्रदर्शन कर रहे शिअद नेता और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

Sun, 06 Jul 2025 11:49 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 06 Jul 2025 11:49 AM IST
सार

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पंजाब के पूर्व मंत्री नेता बिक्रम मजीठिया को रविवार को मोहाली कोर्ट पेश किया जाएगा। मजीठिया विजिलेंस के चार दिन के अतिरिक्त रिमांड पर चल रहे थे।

विज्ञापन
Bikram Majithia to appear in Mohali today Vigilance raid on Majithia properties in Himachal
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रविवार को उन्हें मोहाली की अदालत में पेश किया। जहां से कोर्ट ने बिक्रम मजीठिया को न्यायिक हिरासत में जेल नाभा भेज दिया है। मजीठिया विजिलेंस के चार दिन के अतिरिक्त रिमांड पर थे। रविवार को रिमांड खत्म होने के बाद मजीठिया को विजिलेंस टीम कोर्ट में पेश किया। मजीठिया को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया है। अब मामले की अगली 19 जुलाई को होगी।

विज्ञापन


वहीं मजीठिया की गिरफ्तारी से भड़के शिअद नेता और कार्यकर्ता भी मोहाली कोर्ट के बाहर पहुंचे थे। बड़ी संख्या में पहुंचे पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मौके पर तैनात पुलिस फोर्स ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को विजिलेंस टीम ने हिमाचल में दिल्ली और हिमाचल पुलिस के साथ बिक्रम मजीठिया की संपत्तियों पर छापेमारी की। इस दौरान विजिलेंस को कई शेल कंपनियों के रिकॉर्ड हाथ लगे हैं। विजिलेंस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार इन शेल कंपनियों के जरिए मजीठिया ने कई बेनामी संपत्तियां बनाई हैं। विजिलेंस इन अवैध कंपनियों के बीच हुए लेनदेन और बैंक खातों की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है इन शेल कंपनियों में कुछ हिमाचल के पते पर और कुछ पंजाब के पते पर रजिस्टर्ड हैं। इन अवैध कंपनियों के बीच हुई हर एक ट्रांजेक्शन की जांच कर बनाई गई संपत्तियों का डाटा खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





मजीठिया के करीबियों ने भी ट्रांजेक्शन
विजिलेंस ब्यूरो के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इन अवैध कंपनियों में मजीठिया के करीबियों ने भी कुछ ट्रांजेक्शन की हैं। इन अवैध कंपनियों में जिन लोगों या फर्मों ने भारी ट्रांजेक्शन की है, उन सभी के रिकॉर्ड को वेरीफाई किया जाएगा और उनसे पूछताछ की जाएगी।


मजीठिया केस में विजिलेंस की अब तक की कार्रवाई
अब तक इस केस में पंजाब के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय, ईडी के पूर्व उपनिदेशक निरंजन सिंह, पूर्व विधायक बोनी अजनाला और मजीठिया के पूर्व पीए तलबीर सिंह गिल, अकाली नेता मनिंदर सिंह उर्फ बिट्टू औलख और जगजीत सिंह चहल के बयान दर्ज किए गए हैं। इनके आधार पर ही विजिलेंस पंजाब समेत अलग-अलग राज्यों में कार्रवाई कर रही है। इसमें मजीठिया का घर, पत्नी विधायक गनीव कौर का दफ्तर, चंडीगढ़ में घर और अन्य सभी जगह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed