फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bhagwant Mann press conference in Chandigarh announcement of compensation to flood affected people in Punjab

पंजाब से दुश्मनी निकाल रहा केंद्र: मान बोले- पाक से मैच हो सकता है, तो करतारपुर क्यों नहीं जाने दिया जा रहा?

Mon, 15 Sep 2025 03:41 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 15 Sep 2025 03:41 PM IST
सार

पंजाब में बाढ़ से अब तक 56 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है।गिरदावरी का काम शुरू हो गया है और यह जल्दी से जल्दी पूरा हो जाएगा। लोगों को उनके नुकसान के लिए पूरा मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Bhagwant Mann press conference in Chandigarh announcement of compensation to flood affected people in Punjab
सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार दोपहर में चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कयास लगाए जा रहे थे कि सीएम मीडिया के सामने बाढ़ प्रभावितों के लिए बड़ा एलान कर सकते हैं। प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को घेरा है।  

विज्ञापन


रविवार को एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेले गए मुकाबले को लेकर बवाल थम नहीं रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से इस मैच को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के साथ दुश्मनी निकाल रही है। क्योंकि केंद्र सरकार की तरफ से करतारपुर और ननकाना जाने के लिए श्रद्धालुओं को इजाजत नहीं दे रही है। करतारपुर साहिब और ननकाना साहिब दोनों की धार्मिक स्थल पंजाबियों की आस्था का केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट या कारोबार का साधन नहीं। सियासत और क्रिकेट इंतजार कर सकते हैं पर भक्ति नहीं। मैच से आने वाला पैसा आतंक और नशे की फंडिंग में जाएगा। मुख्यमंत्री मान का आरोप लगाया कि अफगानिस्तान को पैसे भेजे पर पंजाब की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन


मान ने पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू से भी जवाब मांगा और कहा कि क्या वो प्रधानमंत्री से इस पर सवाल पूछेंगे। प्रधानमंत्री से अनुरोध है कि तुरंत हस्तक्षेप कर श्रद्धालुओं को पवित्र स्थलों पर दर्शन की अनुमति दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ से अब तक 56 की मौत
पंजाब में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 56 लोगों की मौत हुई है। सरकार 50 प्रभावित परिवारों को अब तक 2 करोड़ रुपये का मुआवजा जारी कर चुकी है। बाकी 6 परिवारों को भी जल्दी ही मुआवजा दिया जाएगा।

राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि बाढ़ से 1.98 लाख हेक्टेयर फसल खराब हो चुकी है। पानी नीचे जाने पर नुकसान का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। लोगों के घरों का भी नुकसान हुआ है जिस कारण अभी भी 82 राहत शिविर चल रहे हैं। इनमें 3699 लोग रह रहे हैं।


बाढ़ प्रभावित एरिया से अब तक 23,340 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और चार लोग अभी भी लापता हैं। बाढ़ से 2472 गांव और 3.89 लाख लोग प्रभावित हैं। गिरदावरी का काम शुरू हो गया है और यह जल्दी से जल्दी पूरा हो जाएगा। लोगों को उनके नुकसान के लिए पूरा मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed