{"_id":"675978aefb60fb7acd0e42ae","slug":"barnala-bjp-leader-and-two-time-councilor-gurmeet-singh-joins-aap-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab MC Election: भाजपा को एक और झटका, दो बार पार्षद और पूर्व जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह AAP में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab MC Election: भाजपा को एक और झटका, दो बार पार्षद और पूर्व जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह AAP में शामिल
Wed, 11 Dec 2024 05:04 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:04 PM IST
सार
एक दिन पहले जालंधर में पांच नेताओं ने भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थामा था। इसी तरह बुधवार को बरनाला में भी भाजपा नेता ने आप ज्वाइन की है। बरनाला के हंडियाया नगर परिषद चुनाव से पहले यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
भाजपा छोड़ आप में शामिल हुए कई नेता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा नेता पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं। नेताओं का दल बदलने का यह सिलसिला लगातार जारी है। एक दिन पहले मंगलवार को जालंधर में पांच नेताओं ने भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थामा था। इसी तरह बुधवार को बरनाला में भी भाजपा नेता ने आप ज्वाइन की है।
विज्ञापन
बरनाला के हंडियाया नगर परिषद चुनाव से पहले यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बड़ा झटका लगा है। बुधवार को भाजपा से दो बार पार्षद रहे गुरमीत सिंह समेत कई जिलास्तरीय नेता आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।
विज्ञापन
गुरमीत सिंह हंडियाया नगर परिषद में दो बार पार्षद रह चुके हैं। वह बरनाला जिले के भाजपा के तीन बार जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके साथ भाजपा के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य हरिंदर सिंह सिद्धू और भाजपा नेता चरणप्रीत सिंह व बूटा सिंह भी भाजपा छोड़ आप में शामिल हुए। इनके आप में शामिल होने से निश्चित तौर पर यहां पार्टी को बड़ी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
सभी नए नेताओं को आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और आप परिवार में स्वागत किया। इस मौके पर बरनाला विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार रहें हरिंदर सिंह धालीवाल मौजूद रहे।
सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए अमन अरोड़ा ने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि इस बार के निकाय चुनाव में पंजाब से भाजपा का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के शहरों में भी आम आदमी पार्टी लोगों की पहली पसंद है। लोग आप सरकार के ढाई साल के कार्यों से बेहद खुश हैं। अब लोग नगर प्रशासन भी आम आदमी पार्टी को सौंपना चाहते हैं।