फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Baba trick in Moga Removed oxygen tube an elderly woman her health deteriorated viral video

मोगा में बाबा का टोटका: बुजुर्ग महिला की ऑक्सीजन की नली उतरवाई, तबीयत बिगड़ने पर बोला-आज रास्ता नहीं दिखा

Thu, 06 Nov 2025 10:48 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 Nov 2025 10:48 AM IST
सार

मोगा में बाबा शिवम नाथ का डेरा है जहां हर गुरुवार और रविवार को चौकी लगाते हैं। वहां वे आने वाले लोगों के इलाज का दावा करते हैं।  

विज्ञापन
Baba trick in Moga Removed oxygen tube an elderly woman her health deteriorated viral video
वायरल वीडियो में दिख रहा बाबा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मोगा के कोटकपूरा बाईपास स्थित बाबा शिवम नाथ के डेरे की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में बाबा शिवम नाथ एक बुजुर्ग महिला का टोटके से इलाज करने का दावा करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला को ऑक्सीजन लगी हुई थी। बाबा ने दरबार में मौजूद लोगों के सामने कहा कि उसके पास आने के बाद महिला को किसी ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बाद बाबा ने महिला की नाक से ऑक्सीजन की नली उतरवा दी।
विज्ञापन


हालांकि कुछ ही देर बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। यह देखकर बाबा ने सफाई दी कि आज कोई रास्ता नहीं दिख रहा। जब महिला की हालत ज्यादा खराब होने लगी तो ऑक्सीजन की नली दोबारा लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि ये बाबा शिवम नाथ हर गुरुवार और रविवार को अपने डेरे में चौकी लगाते हैं। वहां आने वाले लोगों के इलाज की वीडियो रिकॉर्ड की जाती है और फिर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर की जाती है।


अब बाबा की यह वीडियो वायरल हो चुकी है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने अंधविश्वास फैलाने पर नाराजगी जताई है, जबकि कुछ लोग अभी भी बाबा पर विश्वास बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed