{"_id":"6764d9b5e9a104314901ec5c","slug":"attack-on-police-stations-in-punjab-terrorism-update-news-2024-12-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धमाकों से क्यों दहल रहा पंजाब?: पुलिस को सीधे चुनौती दे रहे आतंकी, 26 दिन में सात हमलों का आखिर क्या है मकसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाकों से क्यों दहल रहा पंजाब?: पुलिस को सीधे चुनौती दे रहे आतंकी, 26 दिन में सात हमलों का आखिर क्या है मकसद
Fri, 20 Dec 2024 08:13 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 20 Dec 2024 08:13 AM IST
सार
पंजाब में एक महीने में सात अलग-अलग पुलिस थाने व चौकियों पर ग्रेनेड हमला हो चुका है। इन हमलों में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। ऐसे में इन धमाकों के पीछे का मकसद ढूंढने में पुलिस जुट गई है। गृह मंत्रालय ने भी इस मामले में डीजीपी से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
पंजाब में थाने के सामने लगाए जा रहे जाल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में बीते 26 दिनों में पुलिस थानों पर 7 ग्रेनेड हमले हो चुके हैं। गुरुवार सुबह करीब 4 बजे गुरदासपुर के बख्शीवाला पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला हुआ।
अब गृह मंत्रालय ने पंजाब डीजीपी गौरव यादव से इन ग्रेनेड हमलों के पीछे के अब तक के इनपुट मांगे हैं। पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने पुलिस को खालिस्तानी आतंकी संगठनों द्वारा बड़े हमले को लेकर आशंका जताई है। इसी कड़ी में चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
अब गृह मंत्रालय ने पंजाब डीजीपी गौरव यादव से इन ग्रेनेड हमलों के पीछे के अब तक के इनपुट मांगे हैं। पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने पुलिस को खालिस्तानी आतंकी संगठनों द्वारा बड़े हमले को लेकर आशंका जताई है। इसी कड़ी में चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस को दे रहे चुनाैती
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पुलिस थानों और चौकियों पर ग्रेनेड हमला कर खालिस्तानी आतंकी संगठन सीधे तौर पर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। दरअसल इन हमलों के जरिए आतंकी संगठन प्रदेश के लोगों में न केवल डर का माहौल बनाना चाहते हैं, बल्कि स्पष्ट तौर पर यह संदेश भी देना चाहते हैं कि अगर पंजाब के थाने-चौकियों के साथ पुलिस सुरक्षित नहीं है तो जनता कैसे सुरक्षित होगी।निज्जर की हत्या का बदला
कनाडा में 18 जून 2023 को हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से बब्बर खालसा इंटरनेशन, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स, खालिस्तार टाइगर फोर्स और अन्य संगठन भारत में विशेषकर खालिस्तानी मूवमेंट को जिंदा रखने के लिए अपने स्लीपर सेल्स को इन ग्रेनेड हमलों के साथ न केवल एक्टिव कर रहे हैं, इन हमलों की आड़ में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का बदला लेने के लिए भी बड़ी प्लानिंग की जा रही है।पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि गृह मंत्रालय के साथ लगातार ग्रेनेड हमलों को लेकर इनपुट साझा किए जा रहे हैं, जल्द ही हमले में इस्तेमाल किए जा रहे एक्सपलोसिव यानी ग्रेनेड की फॉरेंसिक रिपोर्ट भी साझा की जाएगी।
2021 और 2022 में भी हो चुके हैं बड़े हमले
- नवंबर 2021 में सीआईए नवांशहर ऑफिस पर ग्रेनेड हमला और पठानकोट आर्मी कंटोनमेंट एरिया के त्रिवेणी गेट के पास हमला।
- 9 मई 2022 को मोहाली स्थित पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर आरपीजी अटैक।
- 10 दिसंबर 2022 को तरनतारन में सरहाली पुलिस थाने पर आरपीजी अटैक।