फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Arvind Kejriwal will campaign on four seats in Punjab by Election

Punjab by Election: चार सीटों पर प्रचार की कमान संभालेंगे केजरीवाल, सीएम मान रहेंगे साथ

Thu, 07 Nov 2024 10:40 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 07 Nov 2024 10:40 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पंजाब आ रहे हैं। पंजाब में चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए केजरीवाल प्रचार करेंगे। उनके कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal will campaign on four seats in Punjab by Election
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में चार सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोर्चा संभाला हुआ है। वह सभी हलकों में रोड शो और रैलियां कर रहे हैं। वहीं अब 9 नवंबर से पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल प्रदेश में सक्रिय होने जा रहे हैं। इस दौरान वह चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक और 10 नवंबर को गिद्दड़बाहा और बरनाला में चुनाव प्रचार करने की तैयारी कर रहे हैं। इस मौके सीएम भगवंत मान उनके साथ रहेंगे।
विज्ञापन


आप पंजाब की तरफ से उनके चुनावी कार्यक्रमों व रैलियों की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। केजरीवाल के दौरे का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। पार्टी के सभी हलकों में प्रभारी और मंत्री पहले से ही एक्टिव हैं और सरकार के कार्यों को लोगों के बीच लेकर जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इसी तरह राज्य सरकार की तरफ से हाल ही में पंचायत चुनावों के बाद सरपंचों को शपथ दिलाने के लिए एक राज्य स्तरीय समारोह करवाने की भी तैयारी की जा रही है। लुधियाना में 8 नवंबर को यह चुनाव हो सकता है, जिसमें आप प्रमुख केजरीवाल हिस्सा लेंगे। इसके बाद ही वह उपचुनाव में प्रचार शुरू करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो अभी तक पार्टी प्रधान सुनील जाखड़ चुनाव प्रचार से दूर है। जबकि केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मोर्चा संभाला रहे हैं। उन्होंने गिद्दड़बाहा में चुनावी सभाएं की हैं। वहीं कांग्रेस की तरफ से स्थानीय नेता चुनाव प्रचार में उतरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed