{"_id":"671cbdb044608bb24c00bb99","slug":"arvind-kejriwal-and-raghav-chadha-are-enemies-of-punjab-say-union-minister-ravneet-bittu-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल और राघव चड्ढा पंजाब के दुश्मन: केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू बोले- AAP जानबूझ कर नहीं कर रही धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल और राघव चड्ढा पंजाब के दुश्मन: केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू बोले- AAP जानबूझ कर नहीं कर रही धान खरीद
Sat, 26 Oct 2024 03:30 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:30 PM IST
सार
पंजाब में धान खरीद को लेकर मचे घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा को पंजाब का दुश्मन बताया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पंजाब में धान खरीद न होने की वजह से किसानों के सड़कें जाम कर दी हैं। किसानों के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इसके लिए आम आदमी पार्टी की सरकार को जिम्मेदार बताया है। बिट्टू का कहना है कि धान खरीद की समस्या पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने जानबूझकर पैदा की है। क्योंकि पंजाब में दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल और राघव चड्ढा का कंट्रोल है। बिट्टू ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा दोनो पंजाब के दुश्मन हैं। इसलिए प्रदेश में धान की खरीद नहीं की जा रही है।
रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यह समस्या न तो किसानों की तरफ से है, न शैलरों न मजदूरों और न ही केंद्र सरकार की तरफ से है। क्योंकि केंद्र सरकार की तरफ से दो महीने पहले ही 44000 करोड़ रुपये चुकाए जा चुके हैं। केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए एमएसपी पर फसलों की खरीद के लिए 2 महीने पहले यह जारी कर दी थी। बावजूद पंजाब सरकार किसानों को परेशान करने के लिए और माहौल बनाने के लिए जानबूझ कर धान खरीद में देरी कर रही है।
केजरीवाल और राघव चड्ढा की पंजाब में पकड़
बिट्टू ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा की पंजाब में पकड़ है। वे इंस्पेक्टरों को खरीद के आदेश नहीं दे रहे हैं। वहीं सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है। सरकार का कंट्रोल होता तो कोई व्यवस्था बना सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। मंडियों में धान के ढेर लगे हुए हैं। ये सब जानबूझ कर किया जा रहा है। क्योंकि बाद में किसानों का पर क्विंटल के हिसाब से 3-3 सौ रुपये की काट लगाई जाएगी और यह पैसा केजरीवाल के पास जाएगा।
मान सीएम पद से इस्तीफा दें तो दो दिन में हल होगी समस्या
रवनीत बिट्टू ने कहा कि हम कल इस मुद्दे को लेकर राज्यपाल से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान को पद छोड़ देना चाहिए। अगर सीएम भगवंत मान इस्तीफा दे दें तो यह मसला 2 दिन में सुलझ जाएगा। बिट्टू ने कहा कि दो दिन बाद भाजपा नेता हर मंडियों का दौरा करेंगे। हर लीडरशिप की ड्यूटी लगाई गई है।

#WATCH | Chandigarh | On farmers' protest, Union Minister Ravneet Singh Bittu says, "This problem has been intentionally created by the AAP govt (of Punjab). This problem is neither from the side of farmers nor from the central govt... Rs 44,000 crore has already been released by… pic.twitter.com/hbsqw1r2kT
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 26, 2024