फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   After Operation Sindoor Beating Retreat ceremony start again on Attari Wagah and Hussainiwala Border

Beating Retreat: अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी, देशभक्ति गीत गूंजे, भारत माता की जय के नारे लगे

Tue, 20 May 2025 06:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 20 May 2025 06:29 PM IST
सार

भारत की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब दोबारा से पड़ोसी मुल्क के साथ हालात सामान्य होने लगे हैं। ऐसे में अमृतसर स्थित अटारी-वाघा बॉर्डर और फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी शुरू की जा रही है। 

विज्ञापन
After Operation Sindoor Beating Retreat ceremony start again on Attari Wagah and Hussainiwala Border
अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति सामान्य होने पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद से बंद की गई रिट्रीट सेरेमनी दोबारा शुरू हो गई है। मंगलवार को बीएसएफ जवानों और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच शाम साढ़े छह बजे रिट्रीट सेरेमनी हुई। पंजाब के अमृतसर स्थित अटारी-वाघा बॉर्डर और फिरोजपुर के हुसैनीवाला और सादकी बॉर्डर पर एक बार फिर से रिट्रीट सेरेमनी हुई। तीनों बॉर्डरों पर सात मई से रिट्रीट सेरेमनी को बंद कर दिया गया था। लगभग दो सप्ताह बाद फिर से इसे शुरू किया गया है। अमृतसर स्थित अटारी बॉर्डर पर बड़ी संख्या में लोग रिट्रील सेरेमनी देखने पहुंचे। कई दिनों बाद बॉर्डर पर देशभक्ति के गीत गूंजे और लोगों ने खूब आनंद लिया। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के अलावा फेंसिंग पर लगे गेट भी बंद कर दिए गए थे। फिरोजपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में फेंसिंग पर लगे गेट किसानों के लिए खोल दिए गए हैं ताकि फेंसिंग पार जमीन पर खेती कर सके। 
विज्ञापन

 

बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि हुसैनीवाला, सादकी और अटारी वाघा बॉर्डर पर मंगलवार शाम 6:30 बजे बीएसएफ जवानों और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच रिट्रीट सेरेमनी होगी। सेरेमनी देखने के लिए आम पब्लिक भी अब आ सकेगी। इसके अलावा सरहद पर लगी फेंसिंग पर लगे गेट बंद कर दिए गए थे और और किसानों का भी फेंसिंग पर जाना बंद कर दिया था। अब दोनों देशों के बीच स्थिति सामान्य हो चुकी है। फेंसिंग पर लगे गेट किसानों के लिए खेती करने के लिए खोल दिए गए हैं। 

बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि पहले उन्होंने फेंसिंग पार सारी जमीन को चेक किया था ताकि दुश्मन कहीं खेत में बारूदी सुरंग बिछा कर न गए हों। सभी खेतों को चेक करने के बाद आज फेंसिंग पर लगे गेट खोल दिए गए हैं और किसान अब फेंसिंग पार जमीन पर खेती करने के लिए जा सकेंगे। मालूम हो कि बीएसएफ ने तनाव के चलते फेंसिंग पर लगे गेट लगभग 28 दिन तक बंद रखे थे। 

किसानों के लिए कल से खोले जाएंगे कंटीली तार वाले गेट : धालीवाल
देश में आए संकट के दौरान सीमा पर तैनात रहे बीएसएफ अफसरों और जवानों से मिलने सोमवार को कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल अजनाला सीमा चौकी शाहपुर पहुंचे। धालीवाल ने इस दौरान जवानों को मिठाई और फलों की टोकरी भेंट करके पंजाब की ओर से सुरक्षा बलों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने जवानों पर गर्व है और भविष्य में जब भी उन्हें हमारी जरूरत होगी तो पंजाब सरकार और किसान हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। मंत्री धालीवाल ने सीमा पर कंटीली तार से दूसरी तरफ खेती कर रहे किसानों की परेशानियों को बीएसएफ अफसरों के साथ साझा करके कल से किसानों के लिए गेट खोलने की घोषणा की। धालीवाल ने कहा कि किसान कल से सामान्य रूप से अपने खेतों पर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed