फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Administration demolished nine illegal luxury farmhouses in Ropar

Punjab: नौ आलीशान फार्महाउस तहस-नहस, देखते ही देखते हो गए जमींदोज... आखिर क्या थी वजह?

Tue, 28 Oct 2025 08:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 28 Oct 2025 08:26 PM IST
सार

पंजाब के रोपड़ में जिला प्रशासन ने आलीशान नौ फार्महाउस पर कार्रवाई करते हुए इन्हें मिट्टी में मिला दिया। लग्जरी सुविधाओं से लैस इन फार्महाउस को अवैध करार देते हुए इनपर कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
Administration demolished nine illegal luxury farmhouses in Ropar
फार्महाउस को बुलडोजर से ढहाया गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

रोपड़ के कंडी क्षेत्र में शिवालिक पहाड़ियों की गोद में बसे जंगलों को तबाह कर बनाए जा रहे लग्जरी फार्मों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। प्रशासन कथित तौर पर अवैध रूप से बनाए गए नौ फार्म हाउस को तहस-नहस कर दिया।
विज्ञापन


वन विभाग की धारा 4 और 5 के नियमों को ताक पर रख कर जंगली क्षेत्र में वन काट कर सड़कें तक बनाई गई और बिजली के कनेक्शन लगाए गए थे। रोपड़ जिला प्रशासन ने अब इन पर कार्रवाई की है। प्रशासन ने पहले इन फार्म हाउस के इंतकाल को ना मंजूर कर दिया था। अब इन्हें गिरा दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जिला योजनाकर विभाग के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान आलीशान सुविधाओं से लैस नौ फार्महाउस को ध्वस्त किया गया। यहां बिजली कनेक्शन काटने के लिए बिजली विभाग को नोटिस जारी किया जा चुका है लेकिन फिर भी बिजली कनेक्शन नहीं काटे गए। 

ड्यूटी मजिस्ट्रेट करनबीर सिंह ने बताया कि कि डीटीपी ऑफिस की ओर से अवैध निमार्ण को ढहाया गया है। डीटीपी जगदीप सिंह ने कहा कि निमयानुसार कारवाई की गई है। इस सबंध में पहले ही नोटिस भी दिए गए थे। यहां न सीएलयू करवाया गया और न ही निमार्ण के लिए मंजूरी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed