ADGP ने गैंगस्टर और आतंकियों को चेताया: एसपीएस परमार बोले- पुलिस की हर संदिग्ध पर नजर, अपराधी को बख्शेंगे नहीं
गणतंत्र दिवस को लेकर पंजाब में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अमृतसर में एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर एसपीएस परमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि लोग बिना डरे 26 जनवरी के कार्यक्रमों में जाएं। लोगों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेशों में बैठे आतंकियों के हर एक मंसूबे पर पुलिस नजर रखे हुए है और उनके किसी भी मंसूबे को सफल नहीं होने दिया जाएगा। यह बात एडीजीपी सुरिंदर पाल सिंह परमार ने कही। पंजाब के अमृतसर में एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर एसपीएस परमार ने बुधवार को 26 जनवरी से पहले सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। वह बुधवार को अमृतसर पहुंचे और अलग-अलग पुलिस चौकियों व थानों का जायजा लिया। उन्होंने पंजाब की सुरक्षा को चुनौती देने वाले गैंगस्टर और आतंकियों को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस मुस्तैद है और सतर्क है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं उन्होंने जिले के लोगों से अपील कर कहा कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस के साथ सहयोग करें। क्योंकि किसी भी बुराई का खात्मा जनता के सहयोग के बिना नहीं हो सकता। इसके बाद उन्होंने अमृतसर देहात के सभी थानों और पुलिस चौकियों का जायजा भी लिया। तीस से ज्यादा पुलिस नाकों की समीक्षा भी की और पुलिस कर्मियों को सुरक्षा प्रबंधनों पर टिप्स भी दिए।
एडीजीपी ने कहा कि पुलिस हर संदिग्ध व्यक्ति पर कड़ी नजर रखे हुए है। पुलिस प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है तथा नियमित जांच के अलावा बाजारों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों आदि पर विशेष जांच अभियान भी चलाए जा रहे हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि पुलिस सभी चुनौतियों से निपटने में सक्षम है। लोगों को किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है।
एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर एसपीएस परमार ने कहा कि हम हर साल गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाते हैं। इस बार भी पूरे देश और प्रदेश में कार्यक्रम धूमधाम से होंगे। सूबे में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसलिए प्रदेश को लोगों को डरने की आवश्यकता नहीं है।
#WATCH | Amritsar, Punjab | ADGP Law & Order SPS Parmar held a meeting to review security ahead of 26th January today
— ANI (@ANI) January 22, 2025
After the meeting, he said, "There is a comprehensive security setup for 26th January. People should take part in the celebrations. I assure you that the Police… pic.twitter.com/XFdQZ7SOlJ
पुलिस स्टेशनों में धमाकों को लेकर एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर एसपीएस परमार ने कहा कि यह कुछ शरारती तत्वों की तरफ से किया गया है। कई मामलों में उन्हें पकड़ लिया गया है और कुछ एक मामलों की अभी जांच चल रही है। जल्द ही ऐसे आपराधिक तत्वों को जेल में डाला जाएगा।
अमृतसर में घर पर फेंके गए ग्रेनेड और कारोबारी को धमकियों के मामले में एसपीएस परमार का कहना है कि अगर लोगों को कोई परेशानी होती है तो पुलिस को सूचना दें। कारोबारी को जो धमकियां मिल रही है, उस मामले की पुलिस जांच कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं देंगे। इसके अलावा पुलिस के लिए ऐसे चैलेंजेस आते रहते हैं। हम इनकी जांच कर रहे हैं। पुलिस इतनी सक्षम है कि वह लोगों को मिल रही धमकियों और अन्य मामलों की तह तक जांच कर मामले को हल कर रही है। सभी चैलेंज को हैंडल करने में पुलिस सक्षम है। अगर किसी को धमकी भरे फोन कॉल आते हैं तो वह पुलिस के पास बेखौफ जाएं। एफआईआर रजिस्टर्ड करवाएं और पुलिस जांच के बाद आरोपी को जेल में डालेगी।