फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Action taken against leaders who destroy the ideology of party said punjab congress president Raja Warring

पंजाब कांग्रेस में स्लीपर सेल्स:पार्टी नेताओं पर कार्रवाई की चेतावनी; वड़िंग बोले- संगठन से तत्काल बाहर करेंगे

Fri, 11 Apr 2025 11:17 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 11 Apr 2025 11:17 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वड़िंग ने पार्टी विरोधी काम करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। वड़िंग ने कहा कि पार्टी में स्लीपर सेल्स की पहचान कर उन्हें संगठन से बाहर किया जाएगा। 

विज्ञापन
Action taken against leaders who destroy the ideology of party said punjab congress president Raja Warring
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग - फोटो : फाइल

विस्तार

अब पंजाब कांग्रेस में मौजूद स्लीपर सेल्स की पहचान की जाएगी। पार्टी को रणनीतिक तौर पर नुकसान पहुंचा रहे इन स्लीपर सेल्स को चिह्नित कर संगठन से निष्कासित किया जाएगा। पार्टी की विचारधारा को खत्म करने और अन्य पार्टियों से मिले नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी। ये बातें प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अहमदाबाद में दो दिवसीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन से लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और पार्टी के सीनियर लीडर राहुल गांधी के बयान को आधार बनाते हुए शब्द कहे। उन्होंने कहा कि जो पार्टी के साथ घात कर रहा हो, उसे संगठन से तत्काल बाहर कर देना चाहिए। वड़िंग ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने उनसे विस्तार में बातचीत की।
विज्ञापन


जिला अध्यक्षों की भूमिका के बारे में वड़िंग ने कहा कि उन्हें और सशक्त बनाया जाएगा और उन्हें पार्टी की विभिन्न गतिविधियों के लिए जिम्मेदार भी बनाया जाएगा। वड़िंग ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन में भी उनकी भूमिका होगी। पीसीसी अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि कांग्रेस वापसी कर रही है और जल्द ही पूरे देश में कई आश्चर्यजनक चीजें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएसपी की कानूनी गारंटी पर विशेष प्रस्ताव पारित
वड़िंग ने तरनतारन में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के एक सरपंच द्वारा कथित तौर पर पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या की भी निंदा की। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद में आयोजित दो दिवसीय एआईसीसी सत्र में कांग्रेस पार्टी ने विभिन्न फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी प्रदान करने के अपने संकल्प की पुष्टि करते हुए एक विशेष प्रस्ताव पारित किया है। राज्य के मौजूदा हालात पर लुधियाना के सांसद ने आरोप लगाया कि आप ने न केवल राज्य को दिवालिया बना दिया है, बल्कि इसे अराजकता में धकेल दिया है। उन्होंने जालंधर में भाजपा नेता के घर पर हाल ही में हुए ग्रेनेड हमले, आप सरपंच द्वारा एक पुलिसकर्मी की हत्या और राज्य भर में व्यापारियों को गैंगस्टरों द्वारा की जाने वाली लगातार फिरौती की कॉल का जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed