फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Accused escapes after dodging constable in Mohali, arrested by Chandigarh Police; case is under trial

Punjab: मोहाली में कांस्टेबल को चकमा देकर भागा आरोपी, चंडीगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार; अंडर ट्रायल है केस

Sun, 20 Apr 2025 09:40 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 20 Apr 2025 09:40 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार कांस्टेबल दलजीत सिंह पुलिस लाइन चंडीगढ़ में जनरल ड्यूटी के पद पर तैनात है। वह जीरकपुर में दर्ज हत्या के एक मामले में विचाराधीन आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस की बस में मोहाली कोर्ट लेकर आया था।

विज्ञापन
Accused escapes after dodging constable in Mohali, arrested by Chandigarh Police; case is under trial
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली में कांस्टेबल को चकमा देकर भागे हत्या के विचाराधीन कैदी रिंटू को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी कांवरदीप कौर ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई विशेष टीमें हुई बनाई थी। सेक्टर 31 थाना प्रभारी राजीव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी हल्लोमाजरा में घूम रहा है।

विज्ञापन


सूचना के बाद हल्लोमाजरा चौकी प्रभारी गुरविंदर ने सिपाही कश्मीरी लाल, सिपाही विजय, सिपाही गौरव और सिपाही अंकित के साथ हल्लोमाजरा से आरोपी को पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से कमानीदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रिंटू पहले भी पुलिस हिरासत से भाग चुका है। आरोपी को वीरवार को बुड़ैल जेल से अंडर ट्रायल केस में मोहाली कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
पुलिस के अनुसार कांस्टेबल दलजीत सिंह पुलिस लाइन चंडीगढ़ में जनरल ड्यूटी के पद पर तैनात है। वह जीरकपुर में दर्ज हत्या के एक मामले में विचाराधीन आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस की बस में मोहाली कोर्ट लेकर आया था। मोहाली पुलिस को दिए बयान में कांस्टेबल दलजीत सिंह ने कहा कि रिंटू और एक अन्य विचाराधीन व्यक्ति को एक ही बस में लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे विचाराधीन कैदी को एक अन्य कांस्टेबल खरड़ कोर्ट में पेश करने चला गया। आरोपी रिंटू को उसने मोहाली कोर्ट में पेश किया और प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह लखनौर क्रॉसिंग के पास खरड़ से बस के आने का इंतजार करने लगा। इस बीच रिंटू ने अपना हाथ छुड़ाया और उसे धक्का देकर नाले में कूद कर भाग गया। काफी देर तक आरोपी की तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो उसने पीसीआर को फोन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed