{"_id":"6a952156094463d02901545e","slug":"accident-in-begowal-speeding-tempo-runs-over-three-women-out-for-walk-one-dead-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगोवाल में हादसा: सैर पर निकलीं तीन महिलाओं को तेज रफ्तार टेंपो ने कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेगोवाल में हादसा: सैर पर निकलीं तीन महिलाओं को तेज रफ्तार टेंपो ने कुचला, एक की मौत
Mon, 31 Aug 2026 12:09 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: Nivedita
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:09 PM IST
सार
गांव भदास निवासी मलकीत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं भुलत्थ की तरफ सैर के लिए गई थीं। भुलत्थ की तरफ से बेगोवाल जा रहे तेज रफ्तार डीसीएम टेंपो ने महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
बेगोवाल में हादसा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगोवाल के गांव भदास में सोमवार सुबह सैर के लिए निकली तीन महिलाओं को तेज रफ्तार डीसीएम टेंपो ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव भदास निवासी मलकीत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं भुलत्थ की तरफ सैर के लिए गई थीं। सैर करने के बाद महिलाएं वापस गांव की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान भुलत्थ की तरफ से बेगोवाल जा रहे तेज रफ्तार डीसीएम टेंपो (एचआर-68बी-5468) ने महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में माता सत्या कौर पत्नी काला सिंह निवासी भदास गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं बलजीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह और सतनाम कौर पत्नी सतनाम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार
हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर बेगोवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डीसीएम को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की जांच एएसआई गुरप्रीत सिंह कर रहे हैं। पुलिस फरार चालक की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।