{"_id":"67fe5a7407a3d82af800b81e","slug":"aap-punjab-nasha-mukti-morcha-appointment-of-five-coordinators-for-following-zones-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हारेगा नशा, जीतेगा पंजाब: नशे के खिलाफ सरकार का एक और कदम, 'नशा मुक्ति मोर्चा'... सभी जोन कोऑर्डिनेटर नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हारेगा नशा, जीतेगा पंजाब: नशे के खिलाफ सरकार का एक और कदम, 'नशा मुक्ति मोर्चा'... सभी जोन कोऑर्डिनेटर नियुक्त
Tue, 15 Apr 2025 06:39 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 15 Apr 2025 06:39 PM IST
सार
पंजाब की आप सरकार के नशे के खिलाफ युद्ध के तहत नशा मुक्ति मोर्चा बनाया गया है।
मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता के साथ-साथ सूबे के पांच कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
नशे के खिलाफ कोऑर्डिनेटर नियुक्त।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार सीएम नशामुक्त पंजाब बनाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस नशा तस्करों का भंडाफोड़ कर रही है और बड़े-बड़े नशा तस्करों के खिलाफ उनकी संपत्तियों को जब्त करने के साथ काली कमाई से बनाई प्रॉपर्टी पर बुलडोजर की कार्रवाई भी कर रही है। युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के बाद अब आम आदमी पार्टी ने नशा मुक्ति मोर्चा शुरू किया है। इसके तहत सरकार ने हारेगा नशा, जीतेगा पंजाब एक स्लोगन भी दिया है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी पंजाब की तरफ से 'नशा मुक्ति मोर्चा' के लिए मुख्य प्रवक्ता समेत सभी जोन कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। बलतेज पन्नू को नशा मुक्ति मोर्चा का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा माझा, दोआबा और मालवा जोन के कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त किए हैं। दोआबा जोन के लिए नयन छाबड़ा, माझा जोन के लिए सोनिया मान, मालवा ईस्ट के लिए जगदीप जग्गा, मालवा वेस्ट के लिए चूसपिंदर चहल और मालवा सेंट्रल के लिए सुखजीत सिंह ढिलवां को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन