{"_id":"68a1705e681c6d855c005679","slug":"aap-new-political-saplings-student-units-in-colleges-and-universities-in-punjab-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत की नई पौध तैयार करेगी आप: पंजाब में महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में गठित होंगी छात्र इकाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत की नई पौध तैयार करेगी आप: पंजाब में महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में गठित होंगी छात्र इकाइयां
Sun, 17 Aug 2025 11:36 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:36 AM IST
सार
साल 2017 के विधानसभा चुनाव में पहली बार आप ने पंजाब की सियासत में अपनी किस्मत आजमाई थी। आम आदमी पार्टी ने यह चुनाव लोक इंसाफ पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था। इस दौरान आप ने 20 और इंसाफ पार्टी ने दो सीटें जीती थीं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान।
- फोटो : X @BhagwantMann
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैकल्पिक राजनीति की अवधारणा के तहत आम आदमी पार्टी (आप) अब पंजाब में युवाओं की फौज तैयार करेगी। पार्टी का मानना है कि राजनीति में आई गिरावट में गुणात्मक सुधार करते हुए सियासी मूल्यों और मुद्दों को फिर से स्थापित करने के लिए युवा अहम भूमिका निभा सकते हैं।
इसी के तहत पंजाब के महाविद्यालय और विश्वविद्यालय स्तर पर आप पहली बार छात्र इकाइयों का गठन करेगी। हालांकि अभी आप की केवल राज्य स्तर पर एक छात्र इकाई एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (एएसएपी) गठित है लेकिन अब कॉलेजों व यूनिवर्सिटीज में आप विद्यार्थियों को संगठित करेगी। पार्टी का यह निर्णय जहां आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर युवाओं को साधने की कवायद है, वहीं इससे पंजाब में भावी सियासत के लिए नई पौध भी तैयार होगी।
विज्ञापन
साल 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इस बार भी आप सत्ता वापसी के लिए बेताबी है। इसी के चलते आप ने चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक तैयारी शुरू कर दी है। संगठन के अंतर्गत मेन विंग, यूथ विंग, बुमन विंग, किसान विंग, ट्रेड विंग और स्टूडेंट विंग को कुछ तबदीलियों के साथ पुनर्गठित किया जा रहा है।
इन सभी विंग में से उन पदाधिकारियों को बदला जा रहा है, जो अपनी व्यस्तताओं के चलते पार्टी को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। कुछ पदाधिकारियों को एक से दूसरे विंग में भी शिफ्ट किया जा रहा है। ट्रेड व स्टूडेंट विंग का गठन अभी किया जाना है। स्टूडेंट विंग महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों तक ही सीमित रहेगी जबकि ट्रेड विंग हलका, जिला, क्षेत्रीय और राज्य स्तर तक गठित की जाएगी।

2017 में आप ने पहली बार आजमाई थी किस्मत
साल 2017 के विधानसभा चुनाव में पहली बार आप ने पंजाब की सियासत में अपनी किस्मत आजमाई थी। आम आदमी पार्टी ने यह चुनाव लोक इंसाफ पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था। इस दौरान आप ने 20 और इंसाफ पार्टी ने दो सीटें जीती थीं। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में आप फिर मैदान में उतरी लेकिन पिछले पांच साल में आप ने अपने संगठन को मजबूत आधार दे दिया था। संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते ही आप ने 79 प्रतिशत वोट बैंक हासिल करते हुए पूर्ण बहुत के साथ सरकार बनाई।