फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP MP Malvinder Kang Demands Pre-Marital Dop Test Be Made Mandatory for Men

आप सांसद मलविंदर कंग ने उठाया मुद्दा: केंद्र से मांग-विवाह से पूर्व लड़के के लिए डोप टेस्ट अनिवार्य किया जाए

Sat, 28 Mar 2026 01:12 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 28 Mar 2026 01:12 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि शादी के समय लड़कों के डोप टेस्ट और चिकित्सा जांच को अनिवार्य बनाने के लिए कानून बनाया जाए। 

विज्ञापन
AAP MP Malvinder Kang Demands Pre-Marital Dop Test Be Made Mandatory for Men
मालविंदर सिंह कंग - फोटो : फाइल

विस्तार

आम आदमी पार्टी के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने संसद में मुद्दा उठाते हुए मांग की कि मैरिज सर्टिफिकेट जारी करने से पहले लड़के का डोप टेस्ट अनिवार्य किया जाए। साथ ही विवाह से पूर्व लड़के के लिए मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट को कानूनी रूप से आवश्यक बनाया जाए। यह एक छोटा सा सुधार हमारे देश की महिलाओं के लिए एक बड़ा सुरक्षा कवच साबित होगा।
विज्ञापन


उन्होंने संसद में देश में शादी के बाद धोखा व घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बढ़ते तलाक के मामलों और घरेलू हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से विवाह कानूनों में कड़े सुधार करने की मांग की।
विज्ञापन


संसद में कंग ने कहा कि आज हमारे देश में शादियां टूटने और घरों के बिखरने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि यह समस्या केवल पंजाब तक सीमित नहीं है बल्कि पूरे भारत के परिवारों को अपनी चपेट में ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed