{"_id":"6af2b3bfaef189d7040a1dce","slug":"aap-mla-laljit-bhullar-currently-in-jail-makes-announcement-declines-to-contest-punjab-assembly-election-2027-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद आप विधायक लालजीत भुल्लर का एलान: पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार, क्यों लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद आप विधायक लालजीत भुल्लर का एलान: पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार, क्यों लिया फैसला
Tue, 10 Nov 2026 11:33 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:33 AM IST
सार
आप के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पट्टी विधानसभा क्षेत्र के भाई-बहनों की ओर से मुझे पार्टी द्वारा एक बार फिर चुनाव लड़ने के लिए कहे जाने के बारे में पता चला है, लेकिन मैंने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन
लालजीत भुल्लर
- फोटो : X @Laljitbhullar
विस्तार
जेल में बंद आप के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर इस संबंध में जानकारी दी गई है।
भुल्लर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पट्टी विधानसभा क्षेत्र के भाई-बहनों की ओर से मुझे पार्टी द्वारा एक बार फिर चुनाव लड़ने के लिए कहे जाने के बारे में पता चला है, लेकिन मैंने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। पट्टी विधानसभा क्षेत्र के सभी भाई-बहनों का मैं दिल की गहराइयों से धन्यवाद करता हूं। आपकी भावनाओं, प्यार और सम्मान के आगे मैं अपना शीश झुकाता हूं। पट्टी विधानसभा क्षेत्र के सभी भाई-बहनों का मैं जीवनभर ऋणी रहूंगा। जिन भाई-बहनों ने हर समय मेरा साथ दिया और अपना प्यार व विश्वास बनाए रखा, उन सभी का दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद।