फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP MLA gurpreet singh banawali compared SAD leader virsa singh valtoha with Kangana Ranaut

पंजाब में फिर कंगना के नाम की चर्चा: आप MLA ने शिअद नेता वल्टोहा की कंगना रनौत से की तुलना

Thu, 17 Oct 2024 05:50 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 17 Oct 2024 05:50 PM IST
सार

आप विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली ने कहा कि शिअद के पूर्व नेता विरसा सिंह वल्टोहा भी कंगना रनौत की तरह विवादत बयान दे रहे हैं।

विज्ञापन
AAP MLA gurpreet singh banawali compared SAD leader virsa singh valtoha with Kangana Ranaut
आप विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब मे एक बार फिर भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत के नाम की चर्चा हो रही है। आम आदमी पार्टी के विधायक ने शिअद नेता वल्टोहा की कंगना रनौत से तुलना की है। दरअसल बीते कल बुधवार को तख्त दमदमा साहिब तलवंडी साबो के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। हालांकि उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। इस घटना के बाद वीरवार को हरप्रीत सिंह से शिअद और आप नेताओं ने मुलाकात की। अकाली दल सुधार लहर के नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा, आप विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली, जगरूप सिंह गिल समेत शिअद के दिग्गज नेता बलविंदर सिंह भूंदड पहुंचे थे। सभी नेताओं ने जत्थेदार के साथ लंबे समय तक मुलाकात कर पूरी जानकारी हासिल की। 

विज्ञापन


वहीं आप विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली ने कहा कि शिअद के पूर्व नेता विरसा सिंह वल्टोहा भी कंगना रनौत की तरह विवादत बयान दे रहे हैं। जोकि सिख समाज के लिए ठीक नहीं है। 
विज्ञापन




बुधवार को तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने शिअद के पूर्व नेता पर संगीन आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा अकाल तख्त के जत्थेदार पास भेज दिया था। हलांकि कुछ ही घंटों के बाद अकाल तख्त के जत्थेदार रघुवीर सिंह ने उक्त इस्तीफे को मंजूर करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को सबसे पहले अकाली दल सुधार लहर का एक प्रतिनिधिमंडल प्रेम सिंह चंदूमाजरा, परमिंदर सिंह ढीढसां, गुरप्रताप सिंह बडाला, गगनदीप सिंह बरनाला की अगुवाई में जत्थेदार हरप्रीत सिंह को उनकी रिहाइश पर मिलने पहुंचा। उक्त मुलाकात से पहले प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने मीडिया से कहा कि गहरी साजिश के तहत उक्त पूरा घटनाक्रम किया जा रहा है। इससे सिख समाज को ठेस पहुंच रही और पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है। शरोमणि अकाली दल का गठन इसलिए किया था कि वो पंथक हितों की रक्षा कर सकें। लेकिन अब शिअद की ओर से पंथक मामलों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। इससे पहले भी अकाल तख्त के जत्थेदार को धमकियां मिली थी, अब तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार हरप्रीत सिंह को धमकियां मिलना अति निंदनीय है। पूरा सिख समाज जत्थेदार हरप्रीत सिंह के साथ है।


इसके अलावा शिअद के दिग्गज नेता बलविंदर सिंह भूंदड भी जत्थेदार हरप्रीत सिंह से मुलाकात करने के लिए उनके घर पहुंचे। जहां पर भूंदड ने कई घंटों तक जत्थेदार हरप्रीत के साथ बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी हासिल की। दूसरी तरफ आप विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली, जगरूप सिंह गिल भी जत्थेदार हरप्रीत सिंह से मिलने पहुंचे। वहीं मुलाकात के बाद आप विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली ने कहा कि वल्टोहा सिख समाज के जत्थेदार प्रति विवादत बयान देकर ठीक नहीं कर रहे। उनको मरियादा में रहकर बात करनी चाहिए। शरोमणि अकाली दल को उक्त पूरे घटनाक्रम पर अपना स्टेंड स्पष्ट करना चाहिए। अकाली दल को ऐसे नेता को पार्टी से निकाल देना चाहिए।

Jathedar Takht Damdama Sahib, Giani Harpreet Singh
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed