फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP MLA Chetan Singh Jodmajra apologized on Case of teachers taught lesson

शिक्षकों की क्लास लगाने का मामला: आप विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने मांगी माफी, अपनी ही पार्टी में घिरे थे

Thu, 10 Apr 2025 05:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 10 Apr 2025 05:56 PM IST
सार

आप विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने हाल ही में एक स्कूल के कार्यक्रम में अपना आपा खो दिया था और शिक्षा क्रांति कार्यक्रमों में सही व्यवस्थाओं न होने पर शिक्षकों की क्लास लगाई थी और सीएम मान से शिकायत करने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
AAP MLA Chetan Singh Jodmajra apologized on Case of teachers taught lesson
चेतन सिंह जाैड़ामाजरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा क्रांति के तहत पटियाला के समाना में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधों को लेकर अध्यापकों को डांटने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने इस मामले के गर्माने के बाद अब यू टर्न लेते माफी मांगी है। जौड़ामाजरा ने कहा है कि अध्यापक हमारे गुरु हैं। अगर उनकी टिप्पणी से किसी को ठेस पहुंची है, तो वह हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं। 

विज्ञापन


दरअसल इस मामले को लेकर अध्यापक जत्थेबंदियों ने जौड़ामाजरा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। साथ ही पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी कहा था कि अध्यापकों का सत्कार सभी के लिए बहुत जरूरी है। वह इस व्यवहार की सख्त निंदा करते हैं। बैंस ने कहा था कि सभी को अध्यापकों के समर्पण व मेहनत की कद्र करनी चाहिए। उनकी सरकार स्कूलों में अध्यापकों के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए वचनबद्ध है। ताकि वह अपनी सेवाएं बेहतर ढंग से निभा सकें। बैंस ने कहा था कि जौड़ामाजरा की इस तरह की टिप्पणी सही नहीं है।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
पूर्व मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा शिक्षा क्रांति के तहत समाना के स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। लेकिन वहां प्रबंधों को लेकर वह गुस्सा हो गए और अध्यापकों को डांटते इसकी शिकायत सीएम भगवंत मान और शिक्षा मंत्री को करने की चेतावनी तक दे डाली थी। जैसे ही मंच पर संबोधन के लिए जौड़ामाजरा को आमंत्रित किया, तो उन्होंने कार्यक्रम के प्रबंधों पर नाराजगी जताते कहा कि कितने बच्चे गैरहाजिर हैं। कितने टीचर गैर हाजिर हैं। यह कोई प्लान किया प्रोग्राम है। बिल्कुल फेल प्रोग्राम है। आप लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन बच्चों पर कोई कंट्रोल नहीं है। आप क्या पढ़ाते होंगे, जब कोई बच्चा आपकी बात नहीं सुनता है। कोई बच्चा उधर जा रहा है, तो कोई इधर जा रहा है। जो बच्चा बाहर है, उसकी गैरहाजिरी लगाओ। स्कूल वाली बात ही नहीं है। सभी टीचरों की शिकायत सीएम साहब व शिक्षा मंत्री को की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर अध्यापक जत्थेबंदियों ने जौड़ामाजरा के बिना शर्त माफी मांगने के बाद 11 अप्रैल को सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन करने का कार्यक्रम रद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed