फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP candidate Rajinder Gupta filed nomination for the Rajya Sabha elections

पंजाब:राज्यसभा उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता ने भरा नामांकन, CM मान रहे साथ, ट्राईडेंट ग्रुप के चेयरमैन हैं गुप्ता

Fri, 10 Oct 2025 01:36 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 10 Oct 2025 01:36 PM IST
सार

पंजाब की कुल 117 विधानसभा सीटों में से विधायक आम आदमी पार्टी के 93, 16 कांग्रेस, 3 शिरोमणि अकाली दल और 2 भाजपा के विघायक हैं। एक सीट बसपा और एक विधयाक आजाद है।

विज्ञापन
AAP candidate Rajinder Gupta filed nomination for the Rajya Sabha elections
नामांकन पत्र सौंपते राजिंदर गुप्ता और सीएम मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता ने नामांकन भर दिया है। उनके नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और राज्यसभा छोड़कर मंत्री बने संजीव अरोड़ा भी मौजूद रहे। लुधियाना से संजीव अरोड़ा के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई थी। संजीव अरोड़ा विधानसभा का उपचुनाव लड़ने के बाद अब पंजाब सरकार में उद्योग मंत्री हैं। राजिंदर गुप्ता ट्राईडेंट ग्रुप के अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी अब तक पंजाब से चार बड़े कारोबारियों को राज्यसभा भेज चुकी है। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 13 अक्तूबर है। 24 अक्टूबर को चुनाव होना है और इसी दिन मतगणना भी होगी। आप उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता की जीत पक्की मानी जा रही है। वहीं शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक अपना कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। मौजूदा सियासी समीकरण देखें तो राजेंद्र गुप्ता की जीत तय मानी जा रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि पंजाब की कुल 117 विधानसभा सीटों में से विधायक आम आदमी पार्टी के 93, 16 कांग्रेस, 3 शिरोमणि अकाली दल और 2 भाजपा के विघायक हैं। एक सीट बसपा और एक विधयाक आजाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed