फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Aam Aadmi Party strategy to strengthen hold in punjab by making Manish Sisodia in-charge

मनीष सिसोदिया बने पंजाब आप प्रभारी: सूबे में बढ़ेगा दिल्ली का दखल... विपक्ष के विरोध का डर नहीं

Sat, 22 Mar 2025 08:25 AM IST
निवेदिता वर्मा राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Mar 2025 08:25 AM IST
सार

मनीष सिसोदिया लंबे समय से पंजाब में सक्रिय रहे हैं और 2022 के विधानसभा चुनावों में आप की जीत में उनका अहम योगदान रहा है। दिल्ली के शिक्षा मॉडल को पंजाब में लागू करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पंजाब में कांग्रेस के सत्ता के समय भी सिसोदिया सरकार को अकसर घेरते रहे हैं।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party strategy to strengthen hold in punjab by making Manish Sisodia in-charge
मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी बनाकर राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति बनाई है। इससे पंजाब में दिल्ली का दखल बढ़ गया है। अरविंद केजरीवाल के बाद सिसोदिया पार्टी में नंबर दो की भूमिका में हैं। पंजाब में आप को खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

विज्ञापन


प्रभारी बनने के बाद सिसोदिया को अब पंजाब में सीधी एंट्री मिलेगी और विपक्ष के विरोध का डर नहीं रहेगा। दिल्ली में हार के बाद से पंजाब ही एकमात्र ऐसा राज्य रह गया है, जहां पर आम आदमी पार्टी की सरकार है, इसलिए अब आप हाईकमान का पूरा फोकस पर पंजाब पर है।

विज्ञापन

लुधियाना पश्चिम का उपचुनाव आप अवश्य जीतेगी : सिसोदिया

लुधियाना पश्चिम का उपचुनाव आप के लिए महत्वपूर्ण है। सिसोदिया ने कहा कि लुधियाना पश्चिम का उपचुनाव आम आदमी पार्टी अवश्य जीतेगी। पंजाब के लोगों ने 3 साल पहले जिस तरह अरविंद केजरीवाल को मौका दिया था, उसके बाद से ही पंजाब में बहुत काम हुए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बहुत अच्छे काम किए हैं। पंजाब में पार्टी के प्रभारी के रूप में सिसोदिया की कोशिश यही रहेगी कि पंजाब के लोग एक बदलता हुआ पंजाब देख सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed