Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   A unique initiative by Moga Police: Instead of issuing traffic fines, they gifted roses to motorists

मोगा पुलिस की अनोखी पहल: चालान काटने के बजाय वाहन चालकों को दिए गुलाब, ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश

Sat, 07 Nov 2026 02:19 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा Published by: Nivedita Updated Sat, 07 Nov 2026 02:19 PM IST
सार

पीसीआर इंचार्ज खेम चंद पराशर ने बताया कि यह विशेष अभियान एसएसपी सरताज सिंह चाहल के दिशा-निर्देशों के तहत चलाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा नियमित पेट्रोलिंग के साथ-साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। वहीं, लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। 

विज्ञापन
A unique initiative by Moga Police: Instead of issuing traffic fines, they gifted roses to motorists
मोगा में पुलिस की अनोखी पहल - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा के मेन बाजार में आज पंजाब पुलिस का एक अलग और सराहनीय रूप देखने को मिला। दिवाली के त्योहार पर मोगा पुलिस ने वाहन चालकों को रोककर उनके चालान काटने की बजाय उन्हें गुलाब के फूल भेंट किए और ग्रीन दिवाली मनाने के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। 
विज्ञापन




पीसीआर इंचार्ज खेम चंद पराशर ने बताया कि यह विशेष अभियान एसएसपी सरताज सिंह चाहल के दिशा-निर्देशों के तहत चलाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा नियमित पेट्रोलिंग के साथ-साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। वहीं, लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस का मकसद केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना भी है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट, सीट बेल्ट सहित सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझें।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि दिवाली का त्योहार सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएं। बच्चों को खतरनाक पटाखों से दूर रखें, अधिक से अधिक मिट्टी के दीये जलाएं और बेवजह पटाखे चलाने से परहेज करें, ताकि आगजनी और अन्य हादसों से बचा जा सके
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed