फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   38.37 lakh farmers of Punjab have a debt of Rs 1.04 lakh crore revealed in RBI report

कर्ज में डूबा अन्नदाता: पंजाब के 38.37 लाख किसानों पर 1.04 लाख करोड़ का कर्ज, RBI की रिपोर्ट में खुलासा

Wed, 05 Feb 2025 02:59 PM IST
निवेदिता वर्मा राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 05 Feb 2025 02:59 PM IST
सार

न्यूनतम समर्थन मूल्य, कर्जा माफी व अन्य मांगों को लेकर किसान पिछले साल 13 फरवरी से पंजाब व हरियाणा के बॉर्डर पर डटे हुए हैं। आंदोलन को एक साल पूरा होने को है, लेकिन अभी तक इसके खत्म होने की राह आसान नहीं लग रही है। अब सबकी नजर 14 फरवरी को केंद्र व किसानों के बीच होने वाली बैठक पर है।

विज्ञापन
38.37 lakh farmers of Punjab have a debt of Rs 1.04 lakh crore revealed in RBI report
किसानों पर कर्ज - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

पंजाब का किसान कर्ज के बोझ से निकल ही नहीं पा रहा। किसानों पर कर्ज को लेकर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आरबीआई की एक रिपोर्ट मंगलवार को पेश की। यह रिपोर्ट किसानों पर व्यावसायिक बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और सहकारी बैंकों के कर्ज को लेकर है। 
विज्ञापन


इसके अनुसार पंजाब के 38.37 लाख किसान कर्ज के बोझ में दबे हुए हैं। इनके ऊपर विभिन्न बैंकों का करीब 1.04 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। प्रदेश का किसान इस कर्ज को अपनी खराब वित्तीय हालत की वजह से चुका नहीं पा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार व्यावसायिक बैंकों का कर्ज चुकाने में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के किसान प्रदेश के किसानों से आगे हैं। 
विज्ञापन


व्यावसायिक बैंकों का पंजाब के 23.28 लाख किसानों पर 85,460 करोड़ रुपये का कर्ज है, जबकि हरियाणा के 22.23 लाख किसानों पर 71,886 करोड़, हिमाचल प्रदेश के 4.04 लाख किसानों पर 8,034 और जम्मू एंड कश्मीर 9.29 लाख किसानों पर 16,481 करोड़ रुपये का कर्ज है। इसी तरह सहकारी व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का भी किसानों पर भारी कर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के 11.94 लाख किसानों पर सहकारी बैंकों का 10,021 करोड़ रुपये का कर्ज है। हरियाणा के 13.58 लाख किसानों पर 14,354 करोड़ रुपये का कर्ज है। इसी तरह पंजाब के 3.15 लाख किसानों पर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का 8,583 करोड़ रुपये कर्ज खड़ा है, जिसे चुकाने में किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा के 4.14 लाख किसान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के 10,615 करोड़ रुपये कर्ज में दबे हुए हैं।

केंद्र से नहीं मिली राहत, अब राज्य सरकार से उम्मीद

केंद्र के साथ ही राज्य सरकार के सामने भी किसानों पर पड़े इस कर्ज के बोझ को कम करना सबसे बड़ी चुनौती है। केंद्र सरकार ने बजट में किसानों को कर्जा माफी को लेकर कुछ खास राहत नहीं दी। अब किसानों को पंजाब के बजट से ही आस है कि शायद उनके बोझ को राज्य सरकार कुछ कम कर दे। 


केंद्र ने किसानों की कर्जा माफी को लेकर मांग पूरी नहीं की है। अब किसानों को सिर्फ राज्य सरकार से ही आस है कि आने वाले प्रदेश के बजट में कर्जा माफी को लेकर किसानों को कुछ राहत दी जाए। सरकारों को यह समझ नहीं आ रही है कि किसानों के लिए कृषि इतनी लाभकारी होती है तो वे पिछले एक साल से इस तरह बॉर्डर पर नहीं बैठे होते। राज्य के आधे से ज्यादा किसानों पर कर्ज खड़ा है जो लगातार बढ़ता जा रहा है। -सरवण सिंह पंधेर, संयोजक, किसान मजदूर मोर्चा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed