{"_id":"67e112e87a7a34ec580b5c99","slug":"191-clerks-posted-in-police-stations-for-more-than-two-years-have-been-transferred-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार का एक्शन: पुलिस थानों में तैनात 191 मुंशी ट्रांसफर, वित्त मंत्री बोले- थाने की मां होते हैं मुंशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार का एक्शन: पुलिस थानों में तैनात 191 मुंशी ट्रांसफर, वित्त मंत्री बोले- थाने की मां होते हैं मुंशी
Mon, 24 Mar 2025 01:38 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:38 PM IST
सार
पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने प्रदेश के सभी थानों में दो साल से ज्यादा समय से तैनात मुंशी (एमएचसी) को ट्रांसफर किया है।
विज्ञापन
तबादले।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पंजाब के पुलिस थानों में तैनात मुंशियों (एमएचसी) का तबादला कर दिया है। पंजाब सरकार ने प्रदेश के सभी थानों में दो साल से अधिक समय से तैनात 191 मुंशी को ट्रांसफर किया है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि मुंशी को थाने दी मां कहा जाता है।
विज्ञापन
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बीते सप्ताह कहा था कि प्रदेश के सभी एसएसपी और एसएचओ की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके आधार पर ही एसएसपी और एसएचओ रैंक के अधिकारियों को पदोन्नति और अन्य बड़ी जिम्मेदारियों के लिए चुना जाएगा।
विज्ञापन
डीजीपी ने बताया कि मुंशी की ट्रांसफर का उद्देश्य यह है कि कोई भी पुलिसकर्मी लंबे समय तक एक ही जगह तैनात रहकर विभागीय कार्यप्रणाली को प्रभावित न कर सके। अगर कोई अधिकारी इन आदेशों का पालन नहीं करता तो उन पर कार्रवाई होगी। बीते वर्ष 18 जून को पंजाब के 10 हजार पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ था।
विज्ञापन