फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh Hand Grenade Attack bomb was from Pakistani Army ISI had sent it through drone

चंडीगढ़ हैंड ग्रेनेड अटैक: पाकिस्तानी सेना का था हैंड ग्रेनेड, ISI ने ड्रोन से भेजा, और भी कई खुलासे

Fri, 13 Sep 2024 10:43 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 13 Sep 2024 10:43 PM IST
सार

चंडीगढ़ में हुए हैंड ग्रेनेड बम ब्लास्ट मामले में कई बड़े खुलासे हुए हैं। हमले के तार सीधा पाकिस्तान से जुड़ रहे हैं। खुलासा हुआ है कि जिस हैंड ग्रेनेड से हमला हुआ था वह पाकिस्तान से आईएसआई ने ड्रोन से भारत भेजा था।

विज्ञापन
Chandigarh Hand Grenade Attack bomb was from Pakistani Army ISI had sent it through drone
चंडीगढ़ बम ब्लास्ट न्यूज - फोटो : Self

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में मकान नंबर-575 में बीते बुधवार को ग्रेनेड हमला करने के मुख्य आरोपी रोहन मसीह को पंजाब पुलिस के स्टेट ऑपरेशन सेल ने शुक्रवार को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल बरामद की गई। आरोपी अमृतसर के गांव पासिया का रहने वाला है।

विज्ञापन

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में हमला करने की बात कबूल की है। डीजीपी ने बताया कि आईएसआई और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर रिंदा के इशारे पर अमेरिका से गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया ने इस हमले का प्लान बनाकर इससे अंजाम तक पहुंचाया। आईएसआई ने पासिया के गुर्गों को ड्रोन के जरिये हथियार व पैसे मुहैया करवाए। एआईजी स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रोहन और उसका साथी पहले अमृतसर गए और फिर दोनों अलग-अलग हो गए।

विज्ञापन




रोहन पहले अपनी जान-पहचान वाले किसी व्यक्ति के पास खन्ना गया था, लेकिन वहां से अमृतसर लौट आया। उसने जम्मू-कश्मीर जाने की योजना बनाई थी, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रोहन ने दूसरे आरोपी के बारे में भी इनुपट दिए हैं, जिस पर लगातार छापे मारे जा रहे हैं। गौरतलब है कि बीते बुधवार शाम चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में दो अज्ञात हमलावरों ने हैंड ग्रेनेड फेंका था और चंडीगढ़ पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना स्थल की जांच की। खुलासा हुआ था कि दो ऑटो-रिक्शा में आए थे और उनमें से एक व्यक्ति ने वहां हैंड ग्रेनेड फेंका। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि तहकीकात में यह बात सामने आई है कि आईएसआई ने हैप्पी पासिया के गुर्गों को ड्रोन के जरिये बॉर्डर पार करा मिलिट्री ग्रेड का हैंड ग्रेनेड उपलब्ध करवाया। हैप्पी के गुर्गों ने हमलावरों तक हथियार व हैंड ग्रेनेड पहुंचाए। पंजाब पुलिस उन लोगों की भी तलाश में है, जिन्होंने हथियार हमलावरों तक पहुंचाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान भागने की फिराक में था हमलावार

जांच में सामने आया है कि आरोपी रोहन पिछले कुछ वर्षों से जम्मू-कश्मीर में काम कर रहा था। एक ही गांव का होने के कारण वह हैप्पी पासिया को जानता था। हैप्पी ने वित्तीय सहायता देने का वादा कर रोहन को हमला करने के लिए राजी किया था। रोहन ने बताया कि हैप्पी ने उनके लिए पैसे और लॉजिस्टिक्स का प्रबंध भी किया था। जानकारी के अनुसार रोहन जम्मू-कश्मीर जाने की तैयारी में था। वहां से उसका पाकिस्तान जाने का प्लान था, लेकिन पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पूर्व आईपीएस जसकीरत चहल पर पहले भी की गई थी हमले की प्लानिंग

एआईजी सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि चंडीगढ़ की जिस कोठी पर हैंड ग्रेनेड हमला हुआ है, वहां पहले किराये पर पंजाब पुलिस के रिटायर्ड आईपीएस एवं पूर्व एसएसपी जसकीरत सिंह चहल परिवार के साथ रहते थे। आईएसआई और बीकेआई ने इससे पहले भी पूर्व आईपीएस चहल पर हमला कराने का प्रयास किया था। उस समय पंजाब पुलिस ने इस प्रयास को विफल करते हुए दो गुर्गों को गिरफ्तार किया था, जिनकी पहचान बिक्रमजीत सिंह उर्फ राजा निवासी बटाला और बावा सिंह मजीठा के रूप में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed