{"_id":"678bb0dec069c442730b07e9","slug":"centre-s-team-crosses-khanauri-border-to-hold-talks-with-farmers-parties-leaders-adamant-on-their-share-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farmer Protest: 14 फरवरी को चंडीगढ़ में होगी किसानों और केंद्र के बीच बैठक, अपनी शर्तों पर अड़े नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farmer Protest: 14 फरवरी को चंडीगढ़ में होगी किसानों और केंद्र के बीच बैठक, अपनी शर्तों पर अड़े नेता
Sat, 18 Jan 2025 10:38 PM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:38 PM IST
सार
किसानों की मांग जल्द ही पूरी हो सकती है। अगले महीने 14 फरवरी 2025 को चंडीगढ़ में किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच बैठक होगी। इससे पहले केंद्र सरकार की टीम खनौरी बॉर्डर पर पहुंची थी।
विज्ञापन
डल्लेवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसान अपनी मांगों को लेकर बैठे हुए हैं। किसानों से बातचीत को लेकर सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है। चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में 14 फरवरी 2025 को किसानों और केंद्र सरकार के बीच बैठक होगी। बैठक महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट में शाम पांच बजे होगी।
विज्ञापन
किसानों की मांगों पर चर्चा करने के लिए केंद्र सरकार की टीम खनौरी बॉर्डर पर पहुंची। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) सिद्धूपुर के नेता काका सिंह कोटड़ा और अभिमन्यु कोहाड़ की उपस्थिति में टीम ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की टीम किसान नेताओं के पास सरकार का प्रस्ताव लेकर पहुंची। इस बैठक में किसानों की मांगों पर विचार-विमर्श चला। जिसमें आंदोलनरत किसानों की मुख्य मांगें शामिल रहीं।
विज्ञापन