फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   cash stolen from Kariana store in Kapurthala two thieves captured in CCTV

Punjab: आधी रात करियाना स्टोर में घूसे चोर, चाकू से तोड़ा गल्ला और पौने 2 लाख कैश चोरी कर फरार, CCTV में कैद

Fri, 28 Jun 2024 06:58 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 28 Jun 2024 06:58 PM IST
सार

कपूरथला में करियाना स्टोर में चोरी की घटना के बाद पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 
 

विज्ञापन
cash stolen from Kariana store in Kapurthala two thieves captured in CCTV
सीसीटीवी में कैद चोर। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कपूरथला में चोरों ने एक करियाना स्टोर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर दुकान से लाखों रुपए चोरी कर फरार हो गए। चोरों की यह करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सिटी थाना एसएचओ संजीवन जसवाल ने घटना की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई गुरुशरण सिंह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं दो युवकों को शक के आधार पर काबू किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित दुकान मालिक शोभित जग्गी निवासी ग्रीन पार्क ने बताया कि कसाबां बाजार में शोभित करियाना स्टोर के नाम से दुकान है। शोभित परिवार के साथ दो दिन के लिए शिमला घूमने गया था। दुकान में काम करने वाला नौकर दुकान में काम चल रहा था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 2 बजे दो युवक दुकान में ताला तोड़ कर अंदर घुसे। चोरों ने दुकान का सारा सामान चेक किया। दुकान के काउंटर के गल्ले को चाकू से तोड़ा और उसमें रखे पौने दो लाख रुपए चोरी कर फरार हो गए। 

दुकान मालिक शोभित ने सुबह सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी गुरुशरण सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। दो युवकों को पूछताछ के लिए राउंडअप किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed