{"_id":"6401c071c1f2dbae500b3e36","slug":"cash-looted-from-petrol-pump-employee-at-gun-point-in-village-ramsara-at-abohar-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abohar News: पिस्तौल दिखाकर पेट्रोल पंप से हजारों की लूट, देर रात नकाबपोश लुटेरों ने की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abohar News: पिस्तौल दिखाकर पेट्रोल पंप से हजारों की लूट, देर रात नकाबपोश लुटेरों ने की वारदात
Fri, 03 Mar 2023 03:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 03 Mar 2023 03:10 PM IST
सार
पुलिस को दिए बयान में पंप कर्मचारी सोनू यादव पुत्र धर्मराज निवासी रामसरा ने बताया कि गुरुवार रात रामसरा स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर चार नकाबपोश युवक कार में सवार होकर आए जिनमें से दो कार से नीचे उतरे। उन्होंने आफिस के बाहर खडे़ काका सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव दुतारांवाली पर पिस्टल तानते हुए कैश मांगा।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर लूट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अबोहर में हनुमानगढ़ रोड स्थित गांव रामसरा में गुरुवार रात कार सवार नकाबपोश लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी से हजारों रुपये की नगदी लूट ली और फरार हो गए। घटना का पता चलते ही थाना बहावववाला पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में पंप कर्मचारी सोनू यादव पुत्र धर्मराज निवासी रामसरा ने बताया कि गुरुवार रात रामसरा स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर चार नकाबपोश युवक कार में सवार होकर आए जिनमें से दो कार से नीचे उतरे। उन्होंने आफिस के बाहर खडे़ काका सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव दुतारांवाली पर पिस्टल तानते हुए कैश मांगा। जबकि दूसरा लुटेरा आफिस में घुस गया और वहां टेबल में रखे 27 हजार 690 रुपये उठा लिए। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए वहां से फरार हो गए। उन्होनें इस बात की सूचना पंप मालिक और पुलिस को दी, जिस पर थाना बहाववाला पुलिस ने अज्ञात चार लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन