{"_id":"63d4cbc77210e637a608e8b4","slug":"car-collided-with-tree-on-hoshiarpur-road-in-phagwara-two-died-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पेड़ से टकराई बेकाबू कार, दो युवकों की मौत, फगवाड़ा में हुआ दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: पेड़ से टकराई बेकाबू कार, दो युवकों की मौत, फगवाड़ा में हुआ दर्दनाक हादसा
Sat, 28 Jan 2023 12:46 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 28 Jan 2023 12:46 PM IST
सार
शनिवार सुबह होशियारपुर रोड पर एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। कार में चार युवक सवार थे। इस हादसे में चारों कार में बुरी तरह से फंस गए। कड़ी मशक्कत से उन्हें बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दो की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
फगवाड़ा में हादसाग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
फगवाड़ा में होशियारपुर रोड पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आसपास के लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती करवाया। मृतकों के शव सिविल अस्पताल में रखे गए हैं। जानकारी के अनुसार चारों युवक फोटोग्राफी का काम करते हैं। सभी बठिंडा और बरनाला के रहने वाले हैं।
शनिवार सुबह होशियारपुर रोड पर एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। कार में चार युवक सवार थे। इस हादसे में चारों कार में बुरी तरह से फंस गए। युवकों को बड़ी मशक्कत के बाद कार में से निकाला गया। इस दौरान दो की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार सुबह होशियारपुर रोड पर एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। कार में चार युवक सवार थे। इस हादसे में चारों कार में बुरी तरह से फंस गए। युवकों को बड़ी मशक्कत के बाद कार में से निकाला गया। इस दौरान दो की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन